Priyanka Chopra ने शेयर की नो फिल्टर तस्वीर; लुक देख घायल हुए फैंस

ग्लोबल एक्ट्रेस बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं जो खूब वायरल हो रही हैं।

PC: @PriyankaChopra/Instagram | Image: self

Priyanka Chopra: ग्लोबल एक्ट्रेस बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज दुनियाभर में उनके फैंस हैं जो उन्हें फॉलो कर रहे हैं। पीसी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खासा एक्टिव रहती हैं और कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में मालती (Malti) की मां ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं जो खूब वायरल हो रही हैं।

'बाजीराव मस्तानी' स्टार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद की कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिसमें उनका लुक काफी निखर कर आ रहा है। उनके चेहरे की खूबसूरती साफ दिखाई दे रही हैं। यहां तक की एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को बिना फिल्टर वाला बताया है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'जब आपका ग्लैम काफी मजेदार हो तो बाहर जाना चाहिए।' इसके साथ ही उन्होंने फिल्टर की जरूरत नहीं है का हैशटैश इस्तेमाल किया।

'देसी गर्ल' की इन तस्वीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं। तस्वीरों पर लाइक्स की भरमार लग चुकी है। इसके अलावा उनकी तस्वीरों पर कमेंट्स की बौछार हो रही है। इसके अलावा पीसी की यह तस्वीर इंटरनेट पर छाई हुई है। 

गौरतलब है कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस संग एक फोटोशूट कराया था जो जमकर वायरल हुआ। लाडली संग उनका फोटोशूट काफी खास रहा क्योंकि यह पहली बार था जब उन्होंने अपने दिल के टुकड़े संग कोई फोटोशूट कराया। हालांकि इस दौरान भी फैंस का इंतजार पूरा नहीं हुआ क्योंकि उन्होंने नन्ही परी का चेहरा रिवील नहीं किया। 

बता दें कि बीते दिनों प्रियंका ने सेरोगेसी को लेकर भी कई खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि उन्हें मेडिकल कॉम्प्लिकेशन है। जिसका मतलब है कि वो खुद बच्चे को जन्म नहीं दे सकतीं। लेकिन सरोगेसी चुनना जरूरी था। उन्होंने आगे कहा कि वो इसके लिए आभारी हैं कि वो ऐसा कर पाईं। 

पीसी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

प्रियंका चोपड़ा के काम की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही रिचर्ड मैडने के साथ रूसो ब्रदर्स और सैम ह्यूमन के साथ 'लव अगेन' (Love Again) में नजर आएंगी। इसके अलावा वो आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'जी ले जरा' में भी दिखाई देंगी।  

यह भी पढ़ें: KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: इस मशहूर डिजाइनर के आउटफिट में अथिया-राहुल ने लिए सात फेरे, लहंगा बनाने में लगा 10 हजार घंटों का समय 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 24 January 2023 at 11:22 IST