Drishyam 3 Box Office: 300 करोड़ कमाने के बाद भी अजय देवगन को नहीं मिल रहा चैन, बॉक्स ऑफिस पर 14वें दिन छाप डाले इतने करोड़

Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 को रिलीज हुए 2 हफ्ते पूरे हो चुके हैं। लेकिन अभी भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। अब 14वें दिन यानि दूसरे गुरुवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी आ गई है।

drishyam the conclusion | Image: Ajay Devgn X

Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 को रिलीज हुए 2 हफ्ते पूरे हो चुके हैं। कमाई की बात करें तो फिल्म 'दृश्यम द कन्क्लूजन' यूं तो 300 करोड़ के पार पहले ही पहुंच चुकी है। लेकिन अभी भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। अब 14वें दिन यानि दूसरे गुरुवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी आ गई है।   

14वें दिन फिल्म का क्या रहा कलेक्शन 

14वें दिन फिल्म दृश्यम 3 ने भारत में 4.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। दूसरे गुरुवार को फिल्म के देश भर में 10,809 शो प्रदर्शित हुए।  

'दृश्यम 'द कन्क्लूजन' की कुल कमाई 

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 53.50 करोड़, तीसरे दिन रविवार को 61 करोड़, चौथे दिन सोमवार को 21 करोड़, पांचवें दिन मंगलवार को 19.50 करोड़, छठवें दिन बुधवार को 15.50 करोड़ और सातवें दिन गुरुवार को 13 करोड़ के कलेक्शन के साथ पूरे हफ्ते भर में 245.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। 

फिर दूसरे हफ्ते में 8वें दिन शुक्रवार को फिल्म ने 14.50 करोड़, 9वें दिन शनिवार को 26.50 करोड़, 10वें दिन रविवार को 22.50 करोड़, 11वें दिन सोमवार को 6 करोड़, 12वें दिन मंगलवार को 8.50 करोड़, 13वें दिन बुधवार को 5.25 करोड़ और 14वें दिन गुरुवार को 4.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ दूसरे हफ्ते में कुल 87.50 करोड़ की कमाई की।

दृश्यम 3 फिल्म भारत में पहले हफ्ते में 245.50 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 87.50 करोड़ के कलेक्शन के साथ अब तक कुल 333 करोड़ की कमाई कर चुकी है। 

दृश्यम 3 सुपर हिट हुई 

बता दें कि फिल्म 'दृश्यम द कन्क्लूजन' का बजट 100 करोड़ रुपये का है। लेकिन फिल्म ने बंपर ओपनिंग के साथ सिर्फ 2 दिन में अपनी लागत निकाल ली थी। इस कारण दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो चुकी है। 

फिल्म की कास्ट 

दृश्यम 3 में अजय देवगन अपने लोकप्रिय विजय सालगांवकर के किरदार में हैं। इनके साथ अभिनेत्री तब्बू (मीरा देशमुख), श्रिया सरन (नंदिनी सालगांवकर), रजत कपूर (महेश देशमुख), इशिता दत्ता (अंजू सालगांवकर), मृणाल जाधव (अनु सालगांवकर) के साथ जयदीप अहलावत एसपी क्राइम ब्रांच राजवीर सिंह तोमर के किरदार में हैं। 

इसे भी पढ़ें- Dhurandhar 2 World Tv Premiere: इंतज़ार खत्म सिनेमा घर और ओटीटी के बाद अब टीवी पर पहली बार आने जा रही है धुरंधर-2, जानिए कब और कहां दिखेगी

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 16 October 2026 at 08:28 IST