Cannes में मॉडल पर कैंची से हमला, होटल रूम में चीख-पुकार और खून से सना मिला चेहरा, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी
Cannes 2026: कांस 2026 के दौरान होटल रूम में एक मॉडल पर कैंची से हमला हुआ है। इस घटना से वहां चीख- पुकार मच गई। वीडियो सामने आने के बाद सनसनी मच गई।
Cannes 2026: दुनिया के सबसे चर्चित फिल्म इवेंट्स में शामिल कांस फिल्म फेस्टिवल इस बार एक चौंकाने वाली घटना को लेकर सुर्खियों में आ गया है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं मॉडल एंड्रिया डेल ने अपने सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट पर कैंची से हमला करने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मॉडल का चेहरा खून से लथपथ दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
मॉडल पर हुआ कथित जानलेवा हमला
वायरल वीडियो में एंड्रिया डेल वाल होटल रूम के अंदर नजर आ रही हैं। वीडियो में कमरे के भीतर चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दे रही हैं और सामान भी बिखरा पड़ा दिखाई दे रहा है। मॉडल के चेहरे पर चोट के निशान और खून साफ नजर आ रहा है। एंड्रिया ने दावा किया कि उनकी ये हालत मशहूर सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट जियोवानी लगुना ने की है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
एंड्रिया डेल वाल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में जियोवानी लगुना भी नजर आ रहे हैं, जो सोफे पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एंड्रिया कहती सुनाई दे रही हैं, “देखो, ये वही है जो जियोवानी लगुना ने किया है। अब सबको पता चल गया कि वो असल में कौन है।” वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने मॉडल के लिए चिंता जताई है।
इस रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो के सामने आते ही होटल में चीख-पुकार सुनने के बाद सिक्योरिटी गार्ड मौके पर पहुंचे गए थे। बताया जा रहा है कि स्थिति को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने भी इस घटना को बेहद डरावना बताया जा रहा है।
पुलिस ने स्टाइलिस्ट को किया गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जियोवानी लगुना को हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि उन्होंने एंड्रिया के चेहरे पर कैंची से हमला किया था। सोशल मीडिया पर एक स्पेनिश पत्रकार द्वारा शेयर किए गए वीडियो में पुलिस जियोवानी को होटल रूम से बाहर ले जाती दिखाई दे रही है। इस घटना के बाद एंड्रिया डेल वाल के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनके समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 23 May 2026 at 18:51 IST