अपडेटेड 1 November 2024 at 23:07 IST

मशहूर फैशन डिजाइनर Rohit Bal के निधन से सदमें में Fashion इंडस्ट्री, लंबे समय से थे बीमार

Rohit Bal Passed Away: त्योहार के जश्न के बीच मनोरंजन जगत से शॉकिंग न्यूज सामने आई है। देश के जाने-माने फैशन डिजाइनर रोहित बल का 63 साल की उम्र में निधन हो गया।

रोहित बल का निधन | Image: instagram

Rohit Bal Death: एक तरफ जहां पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री दिवाली के जश्न में डूबी हुई है, वहीं इस बीच एक शॉकिंग न्यूज सामने आई है। दरअसल, इंडस्ट्री के मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल (Rohit Bal) का 63 साल की उम्र में निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक डिजाइनर लंबे से दिल से जुड़ी बीमारी (Heart Disease) से जूझ रहे थे और ICU में भर्ती थे, लेकिन अब उनके निधन की खबर सामने आई है। इस बात की जानकारी फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया यानी FDCI की तरफ से दी गई है।

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल (Rohit Bal Death) के निधन की खबर की पुष्टि फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से की गई है। FDCI ने फैशन आइकन की तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हम दिग्गज डिजाइनर रोहित बल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दुखी मन से ये पोस्ट शेयर कर रहे हैं। वह फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (FDCI) के संस्थापक सदस्य थे। पारंपरिक पैटर्न और आधुनिक संवेदनाओं के अपने अनूठे मिश्रण के लिए जाने जाने वाले बल के काम ने भारतीय फैशन को बहुत अच्छे से परिभाषित किया और नई पीढ़ियों को भी प्रेरित किया।' 

आखिरी शो में लड़खड़ाते नजर आए थे Rohit Bal

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक फेमस फैशन डिजाइनर रोहित बल लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। जिसकी वजह से उन्होंने कुछ समय तक फैशन वर्ल्ड से दूरी बना ली थी। हालांकि पिछले साल ही उन्होंने कमबैक किया था और लैक्मे इंडिया फैशन वीक (Lakme India Fashion Week) उनका आखिरी शो था। इस दौरान भी उनकी सेहत कुछ खास ठीक नहीं थी, शो के दौरान वह लड़खड़ाते हुए भी नजर आए थे, जिसे देखकर उनके फैंस को उनकी हेल्थ की चिंता सताने लगी थी।

कैसे और किसके साथ की करियर की शुरुआत?

आपको बता दें कि रोहित बल (Rohit Bal) ने अपने भाई के साथ ऑर्किड ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना के साथ अपना काम शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने 1990 में अपने कलेक्शन इंडीपेंटली को लॉन्च किया। उन्होंने खादी ग्राम उद्योग संग भी कोलैबोरेट किया था। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि रोहित बल ने ही अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किए थे। डिजाइन के फिल्मी सितारों संग काफी अच्छे रिश्ते थे। वहीं उनके निधन की खबर सुनकर सभी की आंखे नम है और सेलेब्स रोहित को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

यह भी पढ़ें… 'मेरा मकसद दिवाली की खुशियों...' Bhool Bhulaiyaa 3 रिलीज के बीच Rajpal Yadav ने फैंस से मांगी माफी

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 1 November 2024 at 22:07 IST