अपडेटेड 23 January 2024 at 13:41 IST

Ranbir-Alia को पहले राम मंदिर में क्यों नहीं मिली एंट्री? रामलला के दर्शन के लिए लाइन में लगे, Video

Bollywood Celebs in Ayodhya: एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर को राम मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया जाता है।

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट | Image: X

Bollywood Celebs in Ayodhya: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कई फिल्मी हस्तियों को भी न्योता भेजा गया था। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, रोहित शेट्टी, आयुष्मान खुराना, माधुरी दीक्षित जैसे कलाकारों को अयोध्या धाम जाते देखा गया। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कलाकारों को मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया जाता है।

कल पूरी राम नगरी भक्ति के रंग में रंगी नजर आई। पूरा देश 22 जनवरी को राममय दिख रहा था। कई बॉलीवुड सितारे भी ट्रेडिशनल अवतार में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन में हिस्सा लेने अयोध्या पहुंचे थे। मुंबई से अयोध्या जाने और अयोध्या से मुंबई लौटने तक… कलाकारों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। 

राम मंदिर में नहीं मिली रणबीर-आलिया को एंट्री?

इसी कड़ी में एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि कैसे आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ और रोहित शेट्टी जैसी मशहूर हस्तियों को मंदिर के गेट पर ही सिक्योरिटी गार्ड रोक देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वे गलत गेट के पास पहुंच गए थे। फिर रणबीर उनसे सही रास्ता पूछते हैं और सही गेट की तरफ बढ़ जाते हैं। वीडियो में पीछे माधुरी दीक्षित भी अपने पति के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। 

 

 

 

 

 

 

 

रणबीर-आलिया ने लाइन में खड़े होकर किए दर्शन

इस बीच, राम मंदिर के अंदर से रणबीर और आलिया की और भी कई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वह रामलला के दर्शन के लिए लाइन में खड़े दिख रहे हैं। इस दौरान, एनिमल स्टार ने अपनी पत्नी के कंधे पर हाथ रखा होता है। वहीं एक अन्य वीडियो में रणबीर कपूर को भीड़भाड़ के बीच आलिया की सुरक्षा करते भी देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे वह आलिया को भीड़ से बचाते हुए उन्हें आगे ले जाते हैं।

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor yesterday ❤️#AliaBhatt #RanbirKapoor pic.twitter.com/wQhQ3mpAq2

— Alia's nation (@Aliasnation)

कल पूरा देश एक हो गया और माहौल राममय हो गया। सेलिब्रिटीज ने भी ‘जय सिया राम’ के नारे लगए और इस ऐतिहासिक इवेंट के दौरान रामभक्ति में डूबे नजर आए। सोशल मीडिया पर भी कलाकारों के अयोध्या दौरे के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
 

ये भी पढ़ेंः Jackie Shroff: ‘राम की भूमि में जूतों की क्या जरूरत…’; नंगे पैर राम मंदिर गए थे दादा, नंगे पैर ही लौटे
 

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 23 January 2024 at 13:31 IST