अपडेटेड 28 July 2024 at 23:23 IST
VEDDA से ज्यादा क्यों हो रही जॉन अब्राहम के बालों की चर्चा? डॉ अशोक सिन्हा का शॉकिंग खुलासा
बागेश्वर बाबा के बालों पर अपनी राय रखकर सुर्खियां बटोरने वाले हेयर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. अशोक सिन्हा ने अब जॉन अब्राहम के बालों को लेकर खुलासा किया है।
Dr Ashok Sinha On John Abraham Hair: आजकल की खराब लाइफस्टाइन और खान-पान का असर न सिर्फ लोगों की हेल्थ पर पड़ रहा है, बल्कि यह उनके स्किन और बालों को भी इफेक्ट कर रहा है। इस समस्या से आम से लेकर सेलिब्रेटीज में अछूते नहीं हैं। वहीं इस लिस्ट में अब एक्टर जॉन अब्राहम का नाम भी शामिल हो गया है। हाल ही में बागेश्वर बाबा के बालों की समस्या पर अपनी राय रखकर सुर्खियां बटोरने वाले मुंबई के हेयर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. अशोक सिन्हा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार निशाने पर हैं बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता जॉन अब्राहम। डॉ. सिन्हा ने जॉन के बालों की स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्हें गंजेपन की चेतावनी दी है।
डॉ. सिन्हा ने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अब उन्होंने जॉन अब्राहम के बालों के पतलेपन पर चिंता जताई है। डॉ. सिन्हा के अनुसार, जॉन के सर के बीच के हिस्से और ऊपरी हिस्से में बाल तेजी से झड़ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जॉन ने समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया, तो उन्हें गंजेपन का शिकार होना पड़ सकता है।
क्या जॉन के बालों का असर वेदा पर पड़ेगा?
जॉन की आने वाली फिल्म 'वेदा' पहले ही काफी समय से रिलीज़ का इंतज़ार कर रही है। अब इस नए विवाद ने फैंस की चिंता और बढ़ा दी है। क्या जॉन के बालों की ये समस्या उनकी फिल्म के प्रमोशन और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर डालेगी? ये एक बड़ा सवाल है। वहीं डॉ. सिन्हा के इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। फैंस तरह-तरह के मीम्स और कमेंट्स शेयर कर रहे हैं। कुछ लोग डॉ. सिन्हा की इस 'बिन मांगी सलाह' पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं।
वेदा से ज्यादा सुर्खियों में जॉन के बालों का मुद्दा
खैर, इस पूरे मामले पर जॉन अब्राहम की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। क्या वो इस समस्या को गंभीरता से लेंगे या इसे नजरअंदाज कर देंगे? ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन एक बात तो तय है, जॉन के बालों का ये मसला फिलहाल उनकी फिल्म 'वेदा' से ज़्यादा सुर्खियां बटोर रहा है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 28 July 2024 at 23:22 IST