Ram Mandir Pran Pratishtha के लिए Alia Bhatt ने ये साड़ी ही क्यों पहनी? कारण जीत लेगा दिल

Alia Bhatt in Ayodhya: आलिया टील ग्रीन कलर की साड़ी पहनकर राम नगरी पहुंचीं जो किसी खास वजह से अब लाइमलाइट में आ गई है।

आलिया भट्ट की साड़ी | Image: ritikatweetssx on X

Alia Bhatt in Ayodhya: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आज हो चुकी है। 22 जनवरी का दिन भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के लिए चुना गया था। पूरे अयोध्या धाम में त्रेता युग की झलक देखने को मिल रही है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जैसे कलाकारों को भी इस पावन मौके का साक्षी बनने के लिए इनवाइट किया गया था। आलिया टील ग्रीन कलर की साड़ी पहनकर राम नगरी पहुंचीं जो किसी खास वजह से अब लाइमलाइट में आ गई है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज सुबह अयोध्या के लिए निकले थे। उनके साथ मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी भी मौजूद थे। कपल को इस दौरान ट्रेडिशनल अवतार में देखा गया। जहां एनिमल स्टार ने धोती-कुर्ता पहना हुआ था, वहीं उनकी पत्नी ग्रीन साड़ी में काफी एलीगेंट लग रही थीं। अब उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आखिर ऐसा क्यों, चलिए बताते हैं।

प्राण प्रतिष्ठा के लिए आलिया भट्ट ने पहनी खास साड़ी

दरअसल, गंगूबाई काठियावाड़ी स्टार ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए जो साड़ी चुनी है, वो कोई ऐसी वैसी साड़ी नहीं है। उस साड़ी में रामायण की झलक देखने को मिलती है। जी हां, अगर आप गौर से उस साड़ी को देखें तो आप नोटिस करेंगे कि कैसे साड़ी के बॉर्डर पर राम सेतु, माता सीता और संकटमोचन हनुमान देखने को मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी साड़ी की क्लोजअप तस्वीरें धमाल मचा रही हैं। 

Alia Bhatt is wearing a saree that has the entire Ramayan depicted on it through motifs.#AliaBhatt #RamMandirPranPrathistha pic.twitter.com/9lVMIJRLem

— ritika👽| RK ANIMAL ERA (@ritikatweetssx)

 

फैंस आलिया की चॉइस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आज 500 सालों के लंबे इंतजार के बाद भगवान राम अपने अयोध्या धाम पधारे हैं। रामलला अपने घर में विराजमान हो गए हैं। पूरी दुनिया की नजर आज के इस ऐतिहासिक इवेंट पर थी। पूरा देश राममय हो रखा है। रामभक्ति में डूबे रणबीर और आलिया भी राम नगरी में इस समय मौजूद हैं।

रामलला के दर्शन कर भावुक हुए लोग

पीएम नरेंद्र मोदी चांदी का छत्र लेकर राम मंदिर पहुंचे थे और पूजा अर्चना की। सारे अनुष्ठान पूरे करने के बाद उन्होंने रामलला के दर्शन किए। रामलला गर्भगृह में विराजमान हो चुके हैं। आज लाइव टेलीकास्ट के जरिए दुनियाभर में मौजूद करोड़ों रामभक्तों ने रामलला के दर्शन किए। बहुत से लोग अपनी आंखों के सामने राम मंदिर बनने का सपना सच होते देख भावुक हो गए हैं। रामलला के दर्शन करने के बाद उन लोगों की तपस्या पूरी हो चुकी है जो दशकों से अपने राघव के आगमन का इंतजार कर रहे थे।

ये भी पढ़ेंः LIVE Ram Mandir Pran Pratishtha: अमिताभ से लेकर रजनीकांत तक, प्राण प्रतिष्ठा के गवाह बने ये कलाकार
 

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 22 January 2024 at 13:56 IST