अपडेटेड 17 February 2024 at 14:50 IST

Suhani Bhatnagar: दंगल से मिली पहचान, फिल्मों से इस वजह से बनाई दूरी, कौन थीं ‘जूनियर बबीता फोगाट'?

Suhani Bhatnagar Death: ‘दंगल’ में बबीता फोगाट का रोल निभाने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट सुहानी भटनागर का निधन हो गया है।

सुहानी भटनागर की मौत | Image: instagram

Suhani Bhatnagar Death: फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। आमिर खान (Aamir Khan) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ में बबीता फोगाट (Babita Phogat) का रोल निभाने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। सुहानी ने केवल 19 साल की कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। 

फरीदाबाद की रहने वाली सुहानी भटनागर को फिल्म ‘दंगल’ से पहचान मिली थी। उनकी मौत का कारण शरीर में पानी भरना बताया जा रहा है। आज पूरा देश सुहानी को श्रद्धांजलि दे रहा है। 

कौन थीं सुहानी भटनागर?

सुहानी भटनागर के निधन से पूरा देश गमगीन है। उन्हें ‘दंगल’ में अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस के चलते जूनियर बबीता फोगाट के नाम से भी जाना जाता था। इस फिल्म के अलावा उन्होंने कुछ एड्स में भी काम किया था। उन्हें कई फिल्मों के ऑफर भी आने लगे थे लेकिन सुहानी ने एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला किया।

‘दंगल’ के बाद सुहानी भटनागर बॉलीवुड की सबसे मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट में गिनी जाने लगी थीं। हालांकि, उन्होंने टॉप पर आकर फिल्मों की दुनिया से दूरी बनाने का मुश्किल फैसला किया। ऐसा कहा जाता है कि वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थीं। उन्होंने ये सोचा हुआ था कि पढ़ाई पूरी होने के बाद वह फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक कर लेंगी लेकिन भगवान को शायद कुछ और ही मंजूर था। इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

सुहानी भटनागर की मौत कैसे हुई?

सुहानी भटनागर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। हालांकि, नवंबर 2021 के बाद से उन्होंने एक भी पोस्ट नहीं किया। खबरों की माने तो सुहानी का कुछ समय पहले एक्सीडेंट हो गया था जिसके चलते उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। सामने आई जानकारी के मुताबिक, इलाज के लिए सुहानी ने जो दवाएं ली थी, उसका उनपर साइड इफेक्ट पड़ गया और उनके शरीर में धीरे-धीरे पानी भरने लगा। और यही उनकी मौत का कारण बन गया। वह कथित तौर पर काफी दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं।

ये भी पढ़ेंः Suhani Bhatnagar: दंगल गर्ल सुहानी भटनागर की मौत हुई कैसे? 'छोटी बबीता' के निधन से शोक की लहर

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 17 February 2024 at 14:45 IST