अपडेटेड 29 December 2024 at 10:02 IST

कौन हैं Honey Singh की एक्स वाइफ शालिनी तलवार? बॉलीवुड में भी किया काम, सिंगर पर लगाया था घरेलू हिंसा का आरोप

Who is Shalini Talwar: सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह बचपन से अपनी एक्स वाइफ शालिनी तलवार को जानते थे। 2023 में हनी और शालिनी का तलाक हो गया।

कौन हैं हनी सिंह की पूर्व पत्नी शालिनी तलवार | Image: X

Who is Shalini Talwar: पंजाबी म्यूजिक को ग्लोबल लेवल पर ले जाने वाले सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह इन दिनों अपनी डॉक्यूमेंट्री 'यो यो हनी सिंह- फेमस' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस डॉक्यूमेंट्री में उन्होंने अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी बातें कीं लेकिन अपनी एक्स वाइफ शालिनी तलवार (Honey Singh Ex Wife) पर बात करने में झिझकते नजर आए।

2022 में हनी सिंह और शालिनी तलवार ने तलाक ले लिया था। शालिनी सिंगर की पत्नी होने के साथ साथ उनकी मैनेजर भी थीं। उनका जन्म 1987 में दिल्ली में हुआ था। उन्होंने पंजाबी बाग के गुरु नानक पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की थी। फिर उन्होंने मॉडलिंग में हाथ आजमाया।

कौन हैं हनी सिंह की पूर्व पत्नी शालिनी तलवार?

शालिनी तलवार और हनी सिंह बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। उनकी पहली मुलाकात कर्मपुरा में हुई थी जहां दोनों एक ही ट्यूशन में पढ़ने आते थे। इसी दौरान, उनका प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने 23 जनवरी 2011 को सिख रीति-रिवाज से शादी रचा ली। शालिनी हनी का काम भी मैनेज करती थीं। तलाक के बाद सिंगर ने खुलासा किया था कि शादी के शुरुआती दिनों में उन्होंने अपनी पत्नी पर कम और काम पर ज्यादा फोकस किया जिसका नेगेटिव असर उनकी मैरिड लाइफ पर भी पड़ा।

बता दें कि शालिनी ने बॉलीवुड में भी काम किया है। जी हां, हनी सिंह की पूर्व पत्नी ने 2004 में आई फिल्म ‘रन’ में अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला के साथ काम किया था। 

हनी सिंह ने सालों तक अपनी पत्नी को लाइमलाइट से दूर रखा

हनी सिंह ने अपनी शादी के बारे में सालों तक मीडिया से छुपाकर रखा था। फिर म्यूजिक रियलिटी शो ‘इंडियाज रॉ स्टार’ में उन्होंने पहली बार शालिनी तलवार को इंट्रोड्यूस किया। इस शो में हनी सिंह जज बने थे। इसके बाद सिंगर कई सालों तक इंडस्ट्री की चकाचौंध से गायब हो गए। वो बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित हो गए थे और उनका इलाज चल रहा था।

जब सालों बाद हनी सिंह ने आखिरकार कमबैक किया तो उनकी निजी जिंदगी में तूफान आ गया। शालिनी ने हनी पर घरेलू हिंसा और हनीमून पर हैरेसमेंट का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी फाइल कर दी। इतना ही नहीं, शालिनी ने सिंगर के घरवालों पर भी उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। तब हनी ने सभी आरोपों का सिरे से खंडन कर दिया।

हनी सिंह को शालिनी को 1 करोड़ रुपये एलिमनी में देने पड़े और साल 2023 में दोनों कानूनी तौर पर अलग हो गए। बाद में सिंगर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि कैसे शालिनी से अलग होने के बाद वह बेहतर महसूस करने लगे थे और उनकी दवाइयां भी कम हो गई थीं।

ये भी पढ़ेंः Pushpa 2 Day 24: आज एक और रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार अल्लू अर्जुन, आंकड़े देख Baby John को आएगी शर्म!

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 29 December 2024 at 10:02 IST