Welcome to The Jungle: इंटरवल में भी सीट ना छोड़ना..., ब्रेक होते ही सामने आएंगे अक्षय कुमार, दिशा पाटनी का 'सीक्रेट सरप्राइज' करेंगे रिवील
Welcome to the Jungle: अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का इंटरवल पार्ट ट्रेंड में बना हुआ है। इसमें मेकर्स ने एक खास सरप्राइज छिपा रखा है। आइए जानते हैं कि फिल्म के इंटरवल में क्या सरप्राइज छिपा हुआ है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Welcome to the Jungle: मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' इन दिनों बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह बना हुआ है, लेकिन इन सबके बीच सोशल मीडिया पर फिल्म का इंटरवल जमकर ट्रेंड कर रहा है। दर्शक थिएटर्स से बाहर आकर इसे लेकर बड़े खुलासे कर रहे हैं। अगर आप भी यह फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
क्यों ट्रेंड हो रहा है 'वेलकम टू द जंगल' का इंटरवल?
सिनेमाघरों में आमतौर पर इंटरवल होते ही दर्शक पॉपकॉर्न या कोल्ड ड्रिंक्स के लिए अपनी सीट छोड़कर बाहर निकल जाते हैं। लेकिन 'वेलकम टू द जंगल' के मामले में ऐसा बिल्कुल न करें नहीं तो आप रिग्रेट कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर इस फिल्म का ब्रेक टॉप ट्रेंड में बना हुआ है क्योंकि मेकर्स ने इंटरवल के दौरान दर्शकों के लिए एक खास सरप्राइज रखा है। यह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे कि आखिर फिल्म के बीच में ऐसा क्या दिखाया जा रहा है कि लोग अपनी कुर्सी से उठने को तैयार नहीं हैं।
इंटरवल में आखिर क्या है खास?
दरअसल, जैसे ही फिल्म में इंटरवल होता है, स्क्रीन पर विज्ञापनों की जगह अक्षय कुमार दिखाई देते हैं। वे दर्शकों को बताते हैं कि फिल्म में एक गाना था जिसे जगह नहीं मिल पाई, इसलिए उसे इंटरवल के दौरान दिखाया जा रहा है। इसके तुरंत बाद स्क्रीन पर अक्षय कुमार और दिशा पटानी का गाना 'क्यों' शुरू हो जाता है।
यह सरप्राइज दर्शकों को इतना पसंद आ रहा है कि वे अपनी सीट पर वापस बैठ जाते हैं। कई दर्शक तो यहां तक मांग कर रहे हैं कि इस गाने को इंटरवल के बाद भी चलाया जाना चाहिए। यही कारण है कि यह इंटरवल सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।
कैसी है फिल्म 'वेलकम टू द जंगल'?
अगर फिल्म की बात करें तो यह रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। दर्शकों के चेहरों की मुस्कान यह बताने के लिए काफी है कि उन्हें फिल्म कितनी पसंद आ रही है। अगर आप यह मूवी देखने जा रहे हैं, तो बेहतर होगा कि अपना दिमाग घर पर छोड़कर जाएं। इसमें कोई लॉजिक न ढूंढें, तभी आप फिल्म का भरपूर आनंद ले पाएंगे। फिल्म में सभी कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग जबरदस्त है। अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सुनील शेट्टी के बीच फिल्म में जो नोकझोंक दिखाई गई है, वह फिल्म का सबसे शानदार हिस्सा है। यह दर्शकों को खूब हंसाती है और अक्षय कुमार ने एक बार फिर अपनी शानदार कॉमेडी से सभी का दिल जीत लिया है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 27 June 2026 at 19:34 IST