अपडेटेड 20 February 2025 at 11:35 IST
तारा को वाकई धोखा दे रहे थे आदर? शादी से पहले मंगेतर अलेखा से बोले- सिर्फ तुमसे प्यार किया, बाकी तो बस टाइम पास...
Aadar Jain-Alekha Advani: आदर जैन जल्द अलेखा आडवाणी से शादी रचाने वाले हैं। मेहंदी सेरेमनी पर उन्होंने ऐसी स्पीच दी है कि फैंस को तारा सुतारिया की याद आ गई।
Aadar Jain-Alekha Advani: एक्टर आदर जैन जल्द घोड़ी चढ़ने वाले हैं। उन्होंने बीते महीने ही गोवा में अलेखा आडवाणी के साथ वाइट वेडिंग की थी और अब हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे लेने वाले हैं। 19 फरवरी की शाम मुंबई में कपल की मेहंदी सेरेमनी रखी गई जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच, आदर की एक स्पीच ने फैंस को उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया (Tara Sutaria) की याद दिला दी है।
आदर जैन ने अपनी मेहंदी सेरेमनी में अपनी होने वाली पत्नी अलेखा आडवाणी के लिए एक प्यार भरी स्पीच दी। उनके एक-एक शब्द ने वहां मौजूद हर इंसान का दिल छू लिया और अलेखा को भी इमोशनल कर दिया। दूल्हे राजा ने बताया कि कैसे अलेखा से मिलने से पहले वो अपनी लाइफ में केवल ‘टाइम पास' कर रहे थे।
अलेखा से मिलने से पहले ‘टाइम पास’ कर रहे थे आदर जैन
आदर की स्पीच का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो बता रहे हैं कि कैसे वो 10 साल की उम्र से ही अलेखा को दिल दे बैठे थे। उनके मुताबिक, "मैं 10 साल की उम्र से ही उनसे प्यार करता रहा हूं और मैं हमेशा उनके साथ रहना चाहता था लेकिन मुझे कभी उनके साथ रहने का मौका नहीं मिला।
जैन ने आगे कहा- “उन्होंने मुझे टाइम पास करने के लिए 20 साल के इस लंबे सफर पर भेज दिया। लेकिन आखिरकार, ये सफर जरूरी था क्योंकि मुझे इस खूबसूरत, सुंदर महिला से शादी करने का मौका मिला जो एक सपने की तरह दिखती है। और मैं आपसे प्यार करता हूं और यह इंतजार करने लायक था। यही सीक्रेट है, मैंने हमेशा उनसे प्यार किया है। मैं केवल अपनी जिंदगी के 20 सालों तक टाइम पास कर रहा था लेकिन अब मैं यहां आपके साथ हूं बेबी”।
तारा सुतारिया के एक्स-बॉयफ्रेंड हैं आदर जैन
ये तो सभी जानते हैं कि एक समय पर आदर जैन और तारा सुतारिया एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबे हुए थे। 2023 में ब्रेकअप होने से पहले दोनों ने चार सालों तक डेट किया था। दिलचस्प बात ये है कि आदर और तारा के रिलेशनशिप के समय अलेखा को अक्सर दोनों के साथ देखा जाता था। कहा जाता है कि तारा और अलेखा में काफी गहरी दोस्ती थी लेकिन एक्ट्रेस को कथित तौर पर प्यार और दोस्ती दोनों में ही धोखा मिला। अब तारा और अलेखा में बात नहीं होती। अलेखा को ही तारा और आदर के ब्रेकअप की वजह बताया जाता है।
ऐसे में जब आदर जैन ने कहा कि वो इतने सालों से केवल टाइम पास कर रहे थे और उन्होंने हमेशा केवल अलेखा से ही प्यार किया है तो लोग तारा सुतारिया के प्रति हमदर्दी जता रहे हैं। वो सवाल कर रहे हैं कि क्या तीन सालों तक आदर ने तारा के साथ केवल टाइम पास किया था।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 20 February 2025 at 11:35 IST