अपडेटेड 26 March 2026 at 14:03 IST

Operation Sindoor: 'द कश्मीर फाइल्स' बनाने वाले विवेक अग्निहोत्री अब 'ऑपरेशन सिंदूर' पर फिल्म लेकर आ रहे; बोले- हिला देगा सच…

Operation Sindoor: विवेक रंजन अग्निहोत्री ने निर्माता भूषण कुमार के साथ मिलकर अपनी अगली फिल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' की घोषणा कर दी है।

Vivek Agnihotri | Image: X

Operation Sindoor: फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने निर्माता भूषण कुमार के साथ मिलकर अपनी अगली फिल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' की घोषणा कर दी है। यानि ये फिल्म टी-सीरीज और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली है जिसका निर्देशन ‘द कश्मीर फाइल्स’ फेम विवेक अग्निहोत्री ही करेंगे।

विवेक अग्निहोत्री ने गुरुवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' की अनाउंसमेंट करते हुए खुलासा किया कि यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस 'टाइनी' ढिल्लों (सेवानिवृत्त) की किताब 'ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान' पर आधारित है और इसका उद्देश्य सैन्य रणनीति, साहस और राष्ट्रीय सुरक्षा पर आधारित एक कहानी को पर्दे पर पेश करना है। 

'ऑपरेशन सिंदूर' पर फिल्म बना रहे विवेक अग्निहोत्री

'ऑपरेशन सिंदूर' को अनाउंस करते हुए विवेक ने लिखा- “भूषण कुमार और मैंने ऑपरेशन सिंदूर के लिए हाथ मिलाया है- एक ऐसी कहानी जिसने उपमहाद्वीप में सुरक्षा की परिभाषा बदल दी और पाकिस्तान के परमाणु धोखे का पर्दाफाश किया”। 

उन्होंने आगे लिखा- “पहलगाम आतंकी हमले के बाद की घटनाओं पर आधारित और भारतीय सशस्त्र बलों की मदद से की गई लंबी रिसर्च से भरी ये कहानी वास्तविकता से प्रेरित है... शोर मचाने के लिए नहीं, बल्कि तथ्यों, स्पष्टता और सिनेमा के जादू के साथ सच्चाई का सामना करती है”।

'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर होगा बड़ा खुलासा

मेकर्स का कहना है कि इस फिल्म के जरिए डिटेल में बताया जाएगा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने किस तरह 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पाकिस्तान से बदला लिया और इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए किस तरह की रणनीतियां बनाईं। विवेक का कहना है कि उनकी रिसर्च में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं जो दर्शकों को हिला देंगे। 

ये भी पढे़ंः Dhurandhar 2: चाहकर भी अपनी फिल्म थिएटर में नहीं देख पाया ये एक्टर, बोला- 500 का टिकट नहीं खरीद सकता

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 26 March 2026 at 14:03 IST