अपडेटेड 4 July 2024 at 09:12 IST
PM मोदी से मुलाकात से पहले कोहली ने किया अनुष्का को वीडियो कॉल? दिखाया फैंस का जबरदस्त उत्साह
Virat Kohli Anushka Sharma: भारत लौटते ही विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा को वीडियो कॉल किया। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पीएम मोदी से मिलेगी।
Virat Kohli Anushka Sharma: वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया अपने देश वापस लौट चुकी है और आज शाम 5 बजे मुंबई में विजय जुलूस निकालने वाली है। टी20 वर्ल्ड कप की चमचमाती ट्रॉफी पूरे 17 साल बाद भारत लौटी है। रोहित शर्मा एंड टीम एक स्पेशल चार्टर्ड फ्लाइट से बारबाडोस से भारत लौटी है। फैंस सुबह ही दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए और टीम इंडिया का जोरदार स्वागत किया। एक वीडियो सामने आया आया है जिसमें विराट कोहली वीडियो कॉल के जरिए अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को फैंस का प्यार दिखाते नजर आ रहे हैं।
आज पूरा भारत खुशी के मारे फूला नहीं समा रहा। हमारे चैंपियन घर वापस आ चुके हैं और देशवासियों के साथ टी20 वर्ल्ड कप की जीत को सेलिब्रेट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को किया वीडियो कॉल?
सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की घर वापसी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में दिख रहा है कि कैसे भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद एक बस में बैठते हैं। इस दौरान, बस के बाहर हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार हो रहे थे।
बस में बैठे खिलाड़ी भी लोगों की खुशी और उत्साह को समझते हुए हाथ हिलाकर फैंस को ग्रीट करते हैं। इस दौरान, किंग कोहली अपने फोन में बिजी नजर आए। वो फोन में बस के बाहर का नजारा किसी को दिखा रहे थे। वीडियो देखकर लग रहा है कि शायद वो वीडियो कॉल पर थे। ऐसे में फैंस प्यार भरे रिएक्शन दे रहे हैं। फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या विराट फोन पर अनुष्का के साथ वीडियो कॉल पर थे।
थोड़ी देर में पीएम नरेंद्र मोदी से मिलेगी टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से भारतीय टीम के ग्रैंड वेलकम का ऐलान हो गया है। दिल्ली आने के बाद सबसे पहले सारे खिलाड़ी पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मिलेंगे। सुबह का नाश्ता सब पीएम मोदी के साथ ही करने वाले हैं। सामने आई जानकारी की माने तो, नाश्ते का समय सुबह 11 बजे बताया जा रहा है।
इसके बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे। बता दें कि मायानगरी में टीम T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ भव्य विजय जुलूस निकालने वाली है। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 4 July 2024 at 09:12 IST