अपडेटेड 24 November 2024 at 16:51 IST
जिसे देखने को तरस गई थीं आंखें... पर्थ में कोहली का शतक, अनुष्का को दिया फ्लाइंग किस, VIDEO VIRAL
Virat Anushka Flying Kiss Video: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच के तीसरे दिन विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा जिसपर अनुष्का शर्मा खुशी के मारे झूम उठीं।
Virat Anushka Flying Kiss Video: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच के तीसरे दिन फैंस को कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देखने के लिए उनकी आंखें तरस गई थीं। किंग कोहली उर्फ विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा। 100 रन बनाने के बाद कोहली ने स्टैंड में बैठी अपनी पत्नी और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
तीसरे दिन विराट कोहली ने 143 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की बरसात की और लंबे समय बाद सेंचुरी मारकर फैंस का दिल गदगद कर दिया। सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शतक जड़ने के बाद पूरा स्टेडियम कोहली कोहली के नारे लगाता नजर आ रहा है।
कोहली ने शतक लगाने के बाद अनुष्का को दिया फ्लाइंग किस
जब विराट कोहली ने पर्थ टेस्ट में शतक लगाया तो उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा खुशी के मारे झूम उठीं। क्रिकेटर ने भी अपनी सफलता का क्रेडिट अपनी धर्म पत्नी को दिया है। सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे वीडियो में दिख रहा है कि कैसे जहां पूरी दुनिया विराट कोहली को सलाम ठोक रही थी, वहीं पूर्व कप्तान ने अपनी पत्नी को फ्लाइंग किस दिया। कपल का ये रोमांटिक मूमेंट देख फैंस का दिल पिघल गया है।
शतक लगाने के बाद क्या बोले विराट कोहली?
मैच के बाद विराट कोहली ने आखिरकार लंबे समय बाद कमबैक करने को लेकर बात की। उन्होंने अपनी सेंचुरी का पूरा क्रेडिट अनुष्का शर्मा को दिया है। उन्होंने कहा कि अनुष्का उनकी जिंदगी के हर अच्छे बुरे समय में उनके साथ रही हैं। उन्हें पता है कि जब वे अच्छा परफॉर्म नहीं कर रहे होते तो उनके दिमाग में क्या चल रहा होता है।
इतना ही नहीं, कोहली ने शब्दों ही शब्दों में उन लोगों को भी मुंहतोड़ जवाब दिया है जो आउट ऑफ फॉर्म होने के लिए उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे थे। किंग कोहली ने कहा- मैं उस तरह का इंसान नहीं हूं जो केवल होने के लिए खेलता है। मुझे अपने देश के लिए खेलने में काफी गर्व होता है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 24 November 2024 at 16:51 IST