अपडेटेड 5 July 2024 at 07:06 IST

विक्ट्री परेड करके लंदन के लिए निकले कोहली, वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद पहली बार अनुष्का से मिलेंगे

Virat Kohli Anushka Sharma: ग्रैंड सेलिब्रेशन के बाद विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चे वामिका और अकाय से मिलने लंदन के लिए रवाना हो गए हैं।

अनुष्का शर्मा से मिलने लंदन गए विराट कोहली | Image: instagram

Virat Kohli Anushka Sharma: भारत में क्रिकेट को धर्म कहते हैं जो कल साबित भी हुआ जब वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया की विक्ट्री परेड (Team India Victory Parade) में लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। कमाल की बात ये थी कि तेज बारिश और परेड कई घंटे लेट होने के बाद भी ये लोग अपनी जगह से जरा नहीं हिले। अब ग्रैंड सेलिब्रेशन के बाद विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चे वामिका और अकाय से मिलने लंदन के लिए रवाना हो गए हैं।

किंग कोहली को कुछ घंटे पहले मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) जीतने के बाद वह पहली बार अपने परिवार से मिलने वाले हैं।

पत्नी अनुष्का शर्मा से मिलने लंदन के लिए निकले विराट कोहली

वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया बारबाडोस के तूफ़ान में ही फंस गई थी और आखिरकार कल यानी 4 जुलाई को दिल्ली पहुंची। उसके बाद सभी खिलाड़ियों ने पीएम नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की और फिर शाम को मुंबई में विक्ट्री परेड निकाली। अब कोहली ब्रेक पर हैं और अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं।

खबरों की माने तो अनुष्का शर्मा IPL 2024 खत्म होने के बाद अपने दोनों बच्चे वामिका और अकाय को लेकर वापस लंदन चली गई थीं। वही उन्होंने इस साल फरवरी में अपनी दूसरी संतान अकाय कोहली को जन्म दिया था। अब कोहली वर्ल्ड कप जीतने के बाद पहली बार उनसे मिलने वाले हैं और परिवार के साथ इस बड़े मोमेंट को सेलिब्रेट करेंगे।

जब दिल्ली में बहन-भाई से मिले विराट कोहली

जब टीम इंडिया कल सुबह दिल्ली के ITC मौर्य होटल गई थी तो वहां कोहली से मिलने उनके भाई विकास कोहली और बहन भावना कोहली का परिवार भी गया था। बाद में भावना कोहली ने अपने सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें भी शेयर की थी जिनपर अनुष्का शर्मा ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने दिल वाली ईमोजी लगाई है।

ये भी पढ़ेंः Team India Parade: मुंबई पहुंचकर विराट कोहली ने फैंस के लिए किया कुछ ऐसा, VIDEO मिनटों में वायरल

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 5 July 2024 at 07:06 IST