अपडेटेड 26 February 2024 at 10:35 IST

Virat Kohli-Anushka Sharma ने दिया बेटी वामिका को सरप्राइज, स्पेशल ऑर्डर देकर बनवाया गिफ्ट हैंपर

Vamika Kohli: वाम‍िका कोहली का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था और पिछले महीने ही उन्होंने अपना तीसरा बर्थडे धूमधाम से मनाया था।

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका | Image: instagram

Vamika Kohli: विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की लाडली बेटी वामिका तीन साल की हो गई है। वाम‍िका कोहली का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था और पिछले महीने ही उन्होंने अपना तीसरा बर्थडे धूमधाम से मनाया था। अब वामिका के बर्थडे हैंपर का एक वीडियो सामने आया है जो देखने में हद से ज्यादा क्यूट है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रेनबो थीम का हैंपर दिख रहा है। बता दें कि ये प्यारा हैंपर विराट और अनुष्का ने अपनी नन्ही परी के लिए स्पेशल ऑर्डर देकर बनवाया था।

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका का बर्थडे हैंपर

ये वीडियो बर्थडे हैंपर बनाने वाली कंपनी ने ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है जो जमकर वायरल हो रहा है। इस हैंपर में प्री-स्कूल के आइटम्स भी देखने को मिल रहे हैं। इसमें वाइट कलर का एक बड़ा सा डिब्बा दिख रहा है जिसपर बादल के डिजाइन का कटआउट लगा हुआ है। उसके अंदर यूनिकॉर्न की एक पेंटिंग रखी होती है जिसपर वामिका लिखा नजर आ रहा है।

 

 

 

 

 

 

डिब्बे के ऊपर भी एक नोट चिपका हुआ है जिसपर लिखा है- हैप्पी बर्थडे वामिका। साइड में पिंक कलर का एक क्यूट सा बैग दिख रहा है। उसके ऊपर भी वामिका लिखा है और उसके आसपास कई सारी किताबें फैली हुई हैं। इस पूरे हैंपर पर रेनबो और स्टार्स की झलक दिख रही है और ये देखने में काफी कलरफुल लग रहा है। 

वामिका कोहली बनी बड़ी दीदी, घर में आया छोटा भाई

पावर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस साल दूसरी बार पैरेंट्स बन गए हैं। 15 फरवरी को बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने बेटे अकाय कोहली को जन्म दिया। खबरों की माने तो कोहली परिवार लंदन में है और फिलहाल उनका भारत लौटने का कोई इरादा नहीं है। ऐसा कहा जा रहा है कि अनुष्का को प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ हेल्थ कॉम्प्लिकेशन आ रही थीं जिसके बाद वह और विराट लंदन गए और वहीं जूनियर कोहली का जन्म हुआ। 

इसके अलावा, ऐसा भी सामने आया है कि विरुष्का इस प्रेग्नेंसी को दुनिया से छिपाना चाहते थे इसलिए इतनी दूर विदेश में जाकर बेटे का जन्म हुआ। गौरतलब है कि बीते कई महीनों से लगातार ऐसी अफवाहें उड़ रही थीं कि अनुष्का दूसरी बार मां बनने वाली हैं। वर्ल्ड कप के दौरान भी उनके कई वीडियो वायरल हुए जिसमें फैंस ने उनका बेबी बंप नोटिस कर लिया। हालांकि, कपल ने कभी इन रूमर्स पर रिएक्ट नहीं किया। अब बेटे के जन्म के पांच दिनों बाद उन्होंने इसका ऐलान किया है।

ये भी पढ़ेंः Article 370: यामी गौतम की फिल्म को करारा झटका, इन देशों में नहीं मिली रिलीज की इजाजत

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 26 February 2024 at 08:11 IST