अपडेटेड 14 July 2024 at 11:48 IST
कौन हैं कृष्ण दास? अंबानी बैश को छोड़कर जिनके कीर्तन में गए विराट और अनुष्का, जुड़ा है ये कनेक्शन
Virat Kohli-Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने लंदन में कृष्ण दास का कीर्तन अटेंड किया है। जानिए कृष्ण दास कौन हैं और कपल उनका फैन क्यों है।
Virat Kohli-Anushka Sharma: जहां पूरी दुनिया इस समय मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में एंजॉय कर रही है, वहीं पावर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस शोर शराबे से दूर लंदन में समय बिता रहे हैं। कपल लंदन में अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहा है। इस बीच, उन्हें हाल ही में लंदन में कृष्ण दास का कीर्तन (Krishna Das kirtan) अटेंड करते देखा गया।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद इस फॉर्मैट से रिटायरमेंट ले लिया है। मुंबई में विक्ट्री परेड के घंटों बाद वह बिना रेस्ट लिए लंदन के लिए रवाना हो गए जहां उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और उनके दोनों बच्चे उनका इंतजार कर रहे थे।
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने अटेंड किया कृष्ण दास का कीर्तन
बता दें कि अकाय कोहली का जन्म लंदन में ही हुआ था। फिर IPL 2024 के लिए कोहली भारत वापस आ गए थे और अब टीम को वर्ल्ड कप जिताकर यूके चले गए हैं। ऐसी अफवाहें हैं कि अब विराट और अनुष्का भारत छोड़कर हमेशा के लिए लंदन में शिफ्ट होने वाले हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें विरुष्का को लंदन में कृष्ण दास के कीर्तन में उनके भजनों को एंजॉय करते देखा जा सकता है।
सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि कैसे कृष्ण दास स्टेज पर होते हैं जबकि विराट और अनुष्का बाकी ऑडियंस में खड़े होकर उनके लिए तालियां बजा रहे होते हैं। जहां विराट बेज कोट में हैंडसम लग रहे थे, वहीं उनकी पत्नी और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा ने ब्लैक टॉप और ब्लू कोट पहना होता है।
अनुष्का शर्मा ने भी शेयर की कृष्ण दास की तस्वीरें
अनुष्का शर्मा ने भी कुछ घंटे पहले अपनी इंस्टा स्टोरी में कृष्ण दास की दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन मोनोक्रॉम तस्वीरों में कृष्ण दास परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। फैन पेज ने इस कीर्तन से कपल के कई वीडियो शेयर किए हैं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।
कौन हैं कृष्ण दास?
कृष्ण दास का असली नाम जेफरी कागेल है जिनका जन्म 31 मई, 1947 को हुआ था। वह अमेरिका के न्यूयॉर्क के रहने वाले हैं। अमेरिकी गायक दुनियाभर में अपने हिंदू भक्ति कीर्तन को लेकर जाने जाते हैं। वह 1996 से अबतक कुल 17 एल्बम जारी कर चुके हैं।
जब कृष्ण दास भारत आए थे तो उनकी मुलाकात नीम करोली बाबा से हुई थी जिन्हें महाराजी के नाम से भी जाना जाता है। उनकी जिंदगी और संगीत पथ का कृष्ण दास पर गहरा असर पड़ा और यही से उनकी आध्यात्मिक और संगीत अभिव्यक्ति की शुरुआत हुई। बता दें कि विराट और अनुष्का भी नीम करोली बाबा के बहुत बड़े फॉलोअर हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 14 July 2024 at 11:48 IST