कंगना रनौत ने काटे थे एक्टर के होंठ? 'रिवॉल्वर रानी' के KISSING सीन पर वीर दास ने तोड़ी चुप्पी; 'क्वीन' ने भी यूं किया रिएक्ट

एक्टर और कॉमेडियन वीर दास ने 'रिवॉल्वर रानी' के KISSING सीन पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कंगना रनौत के पक्ष में कहा कि 'होंठ काटने' वाली कहानी पूरी तरह से काल्पनिक और मनगढ़ंत है।

Kangana Ranaut Vir Das | Image: YT,GRAB/Instagram

Veer Das Reacted on Kissing Scene with Kangana Ranaut: बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत एक बार फिर फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' के किसिंग सीन को लेकर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में एक सीनियर जर्नलिस्ट ने दावा किया कि फिल्म के किसिंग सीन के दौरान एक्ट्रेस ने अपने को-स्टार वीर दास को इस कदर चूमा कि उनके होंठ से खून तक बहने लगा था। अब सालों बाद इंटरनेट पर वायरल हो रही कहानी पर एक्टर और कॉमेडियन वीर दास ने खुद चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए मनगढ़ंत बताया।

दावे के मुताबिक, डायरेक्टर के 'कट' बोलने के बाद भी कंगना नहीं रुकी थीं। वो अपने किरदार में इतना खो गईं कि उन्हें इस बात का अंदाजा ही नहीं रहा कि वो क्या कर रही हैं। अब वीर दास ने कंगना रनौत का बचाव करते हुए कहा कि वो सेट पर बेहद प्रोफेशनल थीं। उनके बारे में गलत जानकारी फैलाई जा रही है।

वीर दास ने दावे को किया खारिज

वीर दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा, 'मैं साफ कर दूं कि ये कहानी पूरी तरह से काल्पनिक और मनगढ़ंत है। कंगना एक बहुत ही प्रोफेशनल कलाकार थीं और मैं अब भी मानता हूं कि वे सच में एक बेहतरीन कलाकार हैं। ये उनके बारे में गलत बातें फैलाई जा रही हैं।'

उन्होंने अपने मजाकिया लहजे में आगे कहा, 'हां ये सच है कि कुछ साल बाद उन्होंने मेरी कॉमेडी की वजह से मुझे आतंकवादी जरूर कहा था, लेकिन जहां तक सेट की बात है... वहां हमारे बीच किसी भी तरह की दिक्कत नहीं थी।'

कंगना बोलीं- कोई अजीब औरत अपनी सेक्स फैंटेसी…

वीर दास के बाद अब कंगना रनौत का भी रिएक्शन सामने आया है। वीर के पोस्ट को रीट्वीट करते हुए कंगना ने लिखा, 'थैंक्स वीर, पर वो कौन है? छी, लगता है कोई अजीब औरत अपनी शैतानी सेक्स फैंटेसी पूरी करने के लिए हमारा इस्तेमाल कर रही है। मैं तुम्हारा खून पी रही हूं और तुम सदमे में हो और एक दशक बाद भी रो रहे हो। कितना अजीब है।'

June 28, 2026

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, क्राइम कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' साल 2014 में आई थी, जिसमें कंगना रनौत और वीर दास दोनों ने काम किया था। इस फिल्म में दोनों के बीच एक बेहद पैशनेट किसिंग सीन फिल्माया गया था।

इसी सीन को लेकर सीनियर जर्नलिस्ट सिमी चंडोक ने सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में बताया कि कंगना रनौत इतना बहक गई थीं कि वो बार-बार कट बोलने के बाद भी नहीं रुकी। इस चक्कर में उन्होंने मशहूर एक्टर और कॉमेडियन वीर दास के होंठ से खून निकाल दिया था।

कंगना ने सालों पहले भी किया था रिएक्ट

हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब फिल्म का किसिंग सीन चर्चा में आया है। कंगना रनौत ने साल 2023 में इन अफवाहों पर रिएक्ट किया था। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मजेदार अंदाज में लिखा था, 'ऋतिक रोशन के बाद मैंने बेचारे वीर दास की इज्जत लूट ली। ये कब हुआ?' इसके बाद उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी बनाई थी।

यह भी पढ़ें: शूटिंग के दौरान बेकाबू हो गई थीं कंगना रनौत, एक्टर के होंठों से बहने लगा था खून! सालों बाद फिर चर्चा में आया 'रिवॉल्वर रानी' का वो KISSING सीन

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 29 June 2026 at 08:20 IST