अपडेटेड 9 February 2026 at 14:45 IST

4000 करोड़ी फिल्म Ramayana में दिखेंगे विजय सेतुपति? विभीषण का रोल करने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

Vijay Sethupathi on Ramayana: ऐसी खबरें थीं कि नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में विभीषण का रोल तमिल सुपरस्टार विजय सेतुपति करने वाले हैं। अब इन अफवाहों पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ दी है।

Vijay Sethupathi on Ramayana | Image: instagram

Vijay Sethupathi on Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सोशल मीडिया पर हाइप दिन पर दिन तगड़ा होता जा रहा है। आए दिन इसकी स्टार कास्ट को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। ऐसे ही कहा गया था कि फिल्म में विभीषण का रोल तमिल सुपरस्टार विजय सेतुपति करने वाले हैं। अब इन अफवाहों पर आखिरकार एक्टर ने चुप्पी तोड़ दी है।

पौराणिक कथा रामायण पर आधारित इस दो पार्ट्स की फिल्म सीरीज में भगवान राम का किरदार बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर निभा रहे हैं जबकि माता सीता के किरदार में साउथ ब्यूटी साई पल्लवी नजर आएंगी। रावण का रोल कन्नड़ सुपरस्टार यश निभाने वाले हैं।

‘रामायण’ में विभीषण का रोल करेंगे विजय सेतुपति?

काफी समय से ऐसी खबरें मीडिया के गलियारों में छाई हुई थीं कि विजय सेतुपति को फिल्म ‘रामायण’ में रावण के भाई विभीषण का रोल करते देखा जाएगा। हालांकि, जवान एक्टर ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। 

उन्होंने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में विभीषण का रोल करने की खबरों से इनकार करते हुए साफ-सीधे शब्दों में कहा- "नहीं, मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हूं। मुझे नहीं पता कि ये अफवाहें कहां से उड़ रही हैं"। 

‘रामायण पार्ट 1’ का पहला लुक राम नवमी पर होगा रिलीज?

कुछ समय पहले फिल्म इंडस्ट्री के जानकार क्रिस्टोफर कनगराज ने अपने एक्स हैंडल पर दावा किया था कि "रामायण की टीम 27 मार्च को राम नवमी के अवसर पर मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में एक ग्रैंड लॉन्च इवेंट आयोजित करने की योजना बना रही है, जिसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के मुख्य किरदारों का खुलासा किया जाएगा।" 

बता दें कि ‘रामायण’ को मेकर्स दो पार्ट्स में रिलीज करेंगे। पहला पार्ट इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा तो दूसरा पार्ट अगले साल की दिवाली को रोशन बनाएगा। फिल्म में भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर, मां सीता के रोल में साई पल्लवी, रावण के रोल में यश, लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे और भगवान हनुमान के रोल में सनी देओल दिखाई देंगे। फिल्म का पहला लुक पिछले साल जुलाई में जारी किया गया था।

ये भी पढ़ेंः Ramayana: राम नवमी पर रिलीज होगा रणबीर कपूर-साई पल्लवी का पहला लुक? ग्रैंड लॉन्च इवेंट के लिए हाई-प्रोफाइल हस्तियों को भेजा गया न्योता

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 9 February 2026 at 14:45 IST