अपडेटेड 8 July 2021 at 21:42 IST
Vidhu vinodchopraके भाई वीरका निधन, अनुपमा चोपड़ा ने की पुष्टि
फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा के बड़े भाई और निर्माता वीर चोपड़ा का निधन होगया है।
फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) के बड़े भाई और निर्माता वीर चोपड़ा (Vir Chopra) का निधन हो गया है। विधु की पत्नी और फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा (Anupama Chopra) ने इस खबर की पुष्टि की और साथ ही इंस्टाग्राम पर वीर चोपड़ा की याद में एक इमोशनल नोट पोस्ट किया है। 5 जुलाई को कोविड से जूझने के बाद वीर चोपड़ा का निधन हो गया था। मालदीव यात्रा के दौरान वायरस से संक्रमित होने के बाद उनका मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में इलाज चल रहा था।
अनुपमा ने पोस्ट में लिखा कि उनके यादें हमेशा आशीर्वाद बनकर उनके साथ रहेंगी। पोस्ट में फिल्म '3 इडियट्स' (3 Idiots) के प्रीमियर पर दिवंगत वीर चोपड़ा के साथ उनके पति विधु की एक पुरानी तस्वीर है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'विनोद ने हमेशा कहा कि वीर उनका बेहतर वर्जन थे। वो बहुत पढ़े लिखे थे, उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पीएचडी की थी। वे इतने एक जैसे दिखते थे कि जब वीसी और मेरी शादी हुई, तो लोग वीर को बधाई देते थे। हमेशा के लिए, उनकी यादें हमारे लिए आशीर्वाद बनकर रहेंगी। यह तस्वीर '3 इडियट्स' के प्रीमियर पर ली गई थी।'
वीर ने भाई विधु विनोद चोपड़ा के साथ 'मुन्ना भाई एमबीबीएस', 'लगे रहो मुन्ना भाई' और '3 इडियट्स' जैसी सफल फिल्मों में काम किया था। उनके परिवार में उनके बेटे अभय और उनकी पत्नी नमिता नायक चोपड़ा हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने वीर चोपड़ा के लिए दुख व्यक्त किया। फैशन स्टाइलिस्ट अनीता श्रॉफ अदजानिया ने कमेंट किया- "आपके नुकसान के लिए बहुत दुख है।" शानू शर्मा, पूजा ढींगरा जैसी अन्य प्रसिद्ध हस्तियों ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की है।
गौरतलब है कि देश ने हाल के महीनों में कुछ महान हस्तियों को वायरस के चलते खो दिया है। फिल्म निर्माता केवी आनंद से लेकर संगीतकार श्रवण राठौड़ तक कई लोगों की जान जा चुकी है। ये उनमें से कुछ हैं-
- पंडित राजन मिश्रा
- फिल्म निर्माता केवी आनंद
- बॉलीवुड एक्टर सतीश कौली
- संगीतकार श्रवण राठौड़
- एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल
- टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना
- दादी चंद्रो तोमरी
- मराठी एक्टर वीरा सतीदार
- इंटरनेशनल बॉडीबिल्डर जगदीश लाडी
- मराठी एक्टर किशोर नंदलस्कर
- कन्नड़ निर्माता रामू
- तमिल फिल्म निर्देशक थमीरा
- टीवी एक्टर और एंकर कनुप्रिया
Published By : Yashika Anand
पब्लिश्ड 8 July 2021 at 21:40 IST