अपडेटेड 15 January 2026 at 16:43 IST
ब्रेकअप की चर्चाओं के बीच वीर पहाड़िया का क्रिप्टिक पोस्ट से दर्द छलका? AP ढिल्लों कॉन्सर्ट के बाद कपल की बढ़ी दूरियां
Veer Pahariya Cryptic Post: वीर पहाड़िया का तारा सुतारिया संग ब्रेकअप की चर्चा चल रही है। अब एक्टर ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे लोग उनके द्वारा शेयर किया गए क्रिप्टिक पोस्ट बता रहे हैं।
Veer Pahariya Cryptic Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ इन दिनों उनका नाम वीर पहाड़िया के साथ ब्रेकअप की खबरों में जुड़ा हुआ है। दोनों के अलग होने की चर्चाएं तब तेज हुईं, जब हाल ही में वीर पहाड़िया ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने अपने पोस्ट में ऐसा क्या लिखा है।
ब्रेकअप की अफवाहों के बीच वीर का पोस्ट वायरल
तारा सुतारिया से ब्रेकअप की खबरों के बीच वीर पहाड़िया ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं। ये तस्वीरें उनके लेटेस्ट फोटोशूट की थीं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि वक्त अच्छा हो या बुरा, एक ना एक दिन बदलता जरूर है। इस लाइन को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स इसे उनके दिल के दर्द से जोड़कर देख रहे हैं। पोस्ट के बाद फैंस लगातार इस पर रिएक्शन दे रहे हैं।
यूजर्स ने लगाए इमोशनल होने के कयास
वीर के इस पोस्ट के सामने आने के बाद कई यूजर्स का मानना है कि वह ब्रेकअप के बाद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। कुछ लोगों ने कमेंट कर उनके हौसले की तारीफ की, तो कुछ ने इसे तारा सुतारिया से अलग होने का इशारा बताया है।
नूपुर सेनन की शादी में अकेले दिखे वीर
हाल ही में वीर पहाड़िया नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी में शामिल हुए थे। हालांकि इस मौके पर तारा सुतारिया उनके साथ नजर नहीं आईं। शादी के बाद एक्टर को प्राइवेट एयरपोर्ट पर अकेले देखा गया था, जिससे ब्रेकअप की अफवाहों को और हवा मिल गई। बाद में वह अपने भाई शिखर पहाड़िया और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के साथ दिखे, लेकिन तारा इस ट्रिप का हिस्सा नहीं थीं।
ब्रेकअप की कैसे शुरू हुई चर्चा
दरअसल, कुछ दिन पहले मुंबई में एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट हुआ था, जिसमें तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया दोनों मौजूद थे। इस दौरान तारा स्टेज पर एपी ढिल्लों के साथ परफॉर्म करती नजर आईं थीं। परफॉर्मेंस के दौरान दोनों काफी करीब दिखे और एक पल में एपी ढिल्लों ने तारा को किस भी कर लिया था। इस पूरे वाकये पर वीर का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में साफ नजर आ रहा था कि वीर को यह सब पसंद नहीं आया है। फिलहाल तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया दोनों ने ही ब्रेकअप की खबरों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि, सोशल मीडिया एक्टिविटी और हालिया घटनाओं को देखकर फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 15 January 2026 at 16:43 IST