अपडेटेड 8 April 2023 at 17:15 IST

क्या पैरेंट्स बनने वाले हैं Varun Dhawan नताशा दलाल? क्लीनिक के बाहर दिखने पर अटकलबाजी

Natasha Dalal के प्रेग्नेंट होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। उन्हें Varun Dhawan के साथ प्रेग्नेंसी क्लीनिक के बाहर स्पॉट किया गया है।

Follow :  
×

Share


Varun Dhawan Natasha Dalal (Pc:Instagram_varundvn) | Image: self

Varun Dhawan News: पिछले कुछ समय में कई फिल्मी हस्तियों के घर नन्हीं किलकारियों की गूंज सुनाई दी है। अब जल्द ही एक और कपल ऐसी खुशखबरी सुना सकता है। वरुण धवन और नताशा दलाल को हाल ही में प्रेग्नेंसी क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया है, जिसके बाद नताशा के प्रेग्नेंट होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। 

वरुण धवन और नताशा दलाल 24 जनवरी साल 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी को दो साल से अधिक समय बीत चुका है। फैंस भी काफी समय से कपल से गुड न्यूज सुनने का इंतजार कर रहे हैं।

वरुण-नताशा की वीडियो आई सामने

शनिवार को वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ क्लीनिक के बाहर नजर आए। यह वीडियो सामने आते ही प्रेग्नेंसी की अटकलें लगाई जाने लगी है। इस दौरान नताशा ब्लैक एंड व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आईं तो वहीं वरुण धवन कैजुअल आउटफिट में फोन पर बात करते हुए नजर आए। क्लीनिक से निकलने के बाद कपल को गाड़ी में बैठकर जाते देखा गया। 

अभी तक वरुण धवन और नताशा दलाल ने प्रेग्नेंसी को लेकर किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं की है, लेकिन कमेंट सेक्शन में फैंस दोनों को पहले से ही शुभकामानाएं दे रहे हैं। अगर प्रेग्नेंसी की बात सही साबित होती है तो ये वरुण धवन के फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा। 

यह भी पढ़े- Pretty Priety पहुंची कामाख्या, फैन्स को दिया 'खूबसूरत' Update...देखें वीडियो!

फैमिली प्लानिंग को लेकर दिया था मजेदार जवाब

बीते दिनों एक इंटरव्यू में वरुण धवन से फैमिली प्लानिंग को लेकर सवाल भी पूछा गया था। उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा था कि वह अपनी पत्नी से पूछकर बताएंगे कि फैमिली प्लानिंग कब करनी है। अब लग रहा है जैसे मजाक में कही बात बहुत जल्द सच साबित होने वाली है। 

वरुण धवन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वरुण धवन के काम की बात करें तो आखिरी बार वह फिल्म ‘भेड़िया’ में नजर आए थे। जल्द ही उनकी फिल्म ‘बवाल’ भी रिलीज होने वाली है, जिसमें वह जान्हवी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इसी साल 6 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।  इसके अलावा वरुण धवन ‘सिटाडेल’ सीरीज के इंडियन वर्जन पर भी काम कर रहे हैं, जिसमें वो सामंथा रुथ प्रभु के साथ नजर आएंगे।

यह भी पढ़े- Rashmika Mandanna ने खास अंदाज में किया Allu Arjun को Birthday विश, Samantha ने बताया अपनी प्रेरणा

Published By : Mohit Jain

पब्लिश्ड 8 April 2023 at 17:11 IST