Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी को होती है चलने में दिक्कत, इस बीमारी का शिकार, बोले- मेरी बच्ची ढाई महीने दर्द में रही
Varun Dhawan Daughter: वरुण धवन और नताशा दलाल ने जून 2024 में अपनी लाडली बेटी लारा का स्वागत किया था। अब एक्टर ने खुलासा किया है कि लारा को DDH नामक बीमारी है।
Varun Dhawan Daughter: ‘बॉर्डर 2’ स्टार वरुण धवन ने हाल ही में डेढ़ साल की बेटी लारा धवन के हेल्थ स्ट्रगल को लेकर बात की। उन्होंने खुलासा किया कि लारा को हिप डेवलपमेंटल डिस्प्लासिया (Developmental Dysplasia of the Hip) नाम की एक बीमारी है जिसके कारण उसे चलने में दिक्कत होती है।
वरुण धवन और नताशा दलाल ने जून 2024 में अपनी लाडली बेटी लारा का स्वागत किया था। अब बॉलीवुड एक्टर ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया है कि उनकी बेबी गर्ल को भागने-दौड़ने में भी दिक्कत होती है। इसकी वजह DDH नामक बीमारी है।
किस बीमारी से जूझ रही वरुण धवन की बेटी?
वरुण धवन ने बताया कि लारा को DDH है जिसका इलाज चल रहा है। वो धीरे-धीरे ठीक हो रही है। उन्होंने आगे इस हेल्थ कंडीशन के बारे में समझाते हुए कहा- “DDH में बच्चे का हिप अपने सॉकेट से बाहर निकल जाता है या ठीक से फिट नहीं हो पाता। इस वजह से एक पैर दूसरे पैर से छोटा या लंबा हो जाता है और आपकी चाल टेढ़ी हो जाती है। इसके चलते बच्चा ठीक से न तो चल पाता है और न ही दौड़ पाता है। आर्थराइटिस और स्लिप डिस्क भी जल्दी हो जाता है”।
SOTY स्टार ने आगे कहा कि विदेशों में इस बीमारी का इलाज बचपन से ही अच्छा होता है लेकिन भारत में हर जगह अच्छा इलाज मौजूद नहीं है। फिर भी कुछ अच्छे डॉक्टर हैं जो बीमारी को सही ट्रीट करते हैं। वरुण ने खुलासा किया कि उनकी बेटी को सर्जरी कराने की जरूरत नहीं पड़ी। एक प्रोसीजर से ही उसका हिप ठीक जगह पर लगा दिया गया।
ढाई महीने दर्द में तड़पी लारा धवन
वरुण ने आगे लारा के इलाज के बारे में रिवील करते हुए कहा कि उसे काफी समय तक स्पिका कास्ट (एक खास तरह का प्लास्टर) में रहना पड़ा। ढाई महीने तक उसका पूरा शरीर प्लास्टर में था। ये पूरे परिवार के लिए काफी चुनौती भरा समय था। बच्ची को एनेस्थीसिया देकर सुलाया गया और जब वो उठी तो उसका शरीर प्लास्टर में था। वरुण ने बताया कि अब लारा के शरीर से प्लास्टर हट चुका है। उन्होंने इसपर एक किताब लिखने की इच्छा भी जताई।
एक्टर ने कहा कि वो सहानुभूति हासिल करने के लिए ये शेयर नहीं कर रहे, बल्कि पैरेंट्स को सलाह दे रहे हैं कि वो अपने बच्चों की हर एक्टिविटी पर खास ध्यान दें और उनकी ग्रोथ पर नजर रखें। वो इस बीमारी को लेकर जागरूकता फैलाना चाहते हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 28 March 2026 at 11:42 IST