अपडेटेड 29 December 2025 at 13:54 IST

'स्वर्ग को एक और एंजल...', Border 2 की रिलीज से पहले करीबी के निधन से टूटे वरुण धवन, याद में लिखा इमोशनल पोस्ट

Bollywood: वरुण धवन करीबी के निधन से इमोशनल हो गए हैं। एक्टर ने उसकी याद में इंस्टाग्राम पर खास यादों का एक वीडियो और इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

Follow :  
×

Share


वरुण धवन के पेट डॉग का निधन | Image: Social Media

Varun Dhawan: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। इससे पहले एक्टर अपने एक करीबी के निधन से बुरी तरह से टूट गए हैं। वरुण के पेट डॉग एंजेल का निधन हो गया, जिससे वो काफी इमोशनल हो गए हैं।

वरुण धवन ने एक प्यारा वीडियो शेयर कर अपने पेट डॉग के निधन की जानकारी दी। साथ ही इस दौरान उन्होंने एक इस दौरान एक इमोशनल नोट भी शेयर किया।

वरुण धवन ने किया इमोशनल पोस्ट

वीडियो में वरुण धवन अपने डॉग एजेंल की कुछ खास यादों को फिर से ताजा करते नजर आए। वीडियो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, "RIP एंजल। आज स्वर्ग को एक और एंजल मिल गया। एक बहुत अच्छी पपी और Joey की एक शानदार बहन बनने के लिए धन्यवाद, हम तुम्हें याद करेंगे। फिर मिलेंगे।" वीडियो में वरुण धवन की उनकी पेट डॉग के साथ कई तस्वीरें और यादें हैं। वीडियो में उनकी पत्नी नताशा दलाल भी नजर आ रही हैं।

वरुण की अपने पेट डॉग एंजेल के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग थी। वो अक्सर साथ में तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। ऐसे में उनके निधन से अब एक्टर दुख में हैं।

2 जनवरी को आएगा बॉर्डर 2 का गाना ‘घर कब आओगे’ 

बॉर्डर 2 में वरुण आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ाते हुए मेकर्स ने सोमवार को ‘घर कब आओगे’ गाने का एक टीजर भी जारी किया है। पूरा गाना 2 जनवरी 2026 को आएगा।

बॉर्डर 2 में वरुण धवन के साथ ही सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और आन्या सिंह समेत कई सितारे नजर आएंगे। ये फिल्म अगले महीने गणतंत्र दिवस से पहले 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।  

यह भी पढ़ें: 'काजू' को लेकर पहली बार घर पहुंची भारती, ग्रैंड वेलकम पाकर हुईं इमोशनल; वायरल हुई दिल छू लेने वाली VIDEO 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 29 December 2025 at 13:54 IST