अपडेटेड 9 January 2024 at 17:12 IST

संगीत सम्राट उस्ताद Rashid Khan का निधन, 55 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, कैंसर से थे पीड़ित

मशहूर संगीतकार उस्ताद राशिद खान का 55 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे और कोलकाता के एक अस्पलात में इलाज करा रहे थे।

Follow :  
×

Share


उस्ताद राशिद खान का 55 साल की उम्र में निधन | Image: Rashid Khan/IMDb

Ustad Rashid Khan Passed Away: मशहूर संगीतकार उस्ताद राशिद खान का 55 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे और कोलकाता के एक अस्पलात में इलाज करा रहे थे। राशिद खान की हालत बहुत गंभीर थी और उन्हें आईसीयू में वेंटिलेशन पर रखा गया था। वे ऑक्सीजन सपोर्ट पर भी थे। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 

स्टोरी की 3 बड़ी बातें…

  • शहूर संगीतकार उस्ताद राशिद खान का निधन
  • 55 साल की उम्र में राशिद खान का निधन
  • प्रोस्टेट कैंसर के इलाल के दौरान कोलकाता में ली आखिरी सांस

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीटीआई को बताया कि संगीत उस्ताद उस्ताद राशिद खान का निधन हो गया है। उनका प्रोस्टेट कैंसर का इलाज कोलकाता के पीयरलेस अस्पताल में इलाज चल रहा था। आज दोपहर उनका निधन हो गया। 

पूरे संगीत जगत के लिए बड़ी छति-  ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा कि "यह पूरे देश और पूरे संगीत जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं बहुत तकलीफ महसूस कर रही हूं क्योंकि मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि राशिद खान अब नहीं रहे।"

3.45 मिनट पर हुआ निधन - अस्पताल

उस्ताद राशिद खान की मौत की खबर की पुष्टि करते हुए, अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया, "हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की लेकिन असफल रहे। दोपहर करीब 3:45 बजे उनका निधन हो गया।"

10 जनवरी को होगा अंतिम संस्कार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस्ताद राशिद खान का पार्थिव शरीर शाम 6 बजे तक अस्पताल में रखा जाएगा, जिसके बाद इसे पीस हेवन, कोलकाता भेजा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार 10 जनवरी को होगा। 

 

 

 

 

 

 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 9 January 2024 at 17:01 IST