अपडेटेड 29 December 2025 at 16:47 IST

Upcoming Bollywood Movies 2026: नए साल में अक्षय खन्ना की 'धुरंधर' को कौन देगी टक्कर? 2026 में रिलीज होने वाली टॉप फिल्मों की LIST

Upcoming Bollywood Movies 2026: साल 2026 में दर्शकों को कई बड़ी फिल्मों का इंतजार है। आइए आपको बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं।

Follow :  
×

Share


Upcoming Bollywood Movies 2026 | Image: X

Upcoming Bollywood Movies 2026: हर साल बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं। कुछ फिल्मों को लेकर महीनों पहले से जबरदस्त बज बना रहता है, तो कुछ रिलीज के बाद सरप्राइज पैकेज बनकर सामने आती हैं। अब साल 2025 को खत्म होने में सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं। दर्शकों की नजरें आने वाले साल 2026 पर टिकी हुई हैं। IMDb ने हाल ही में 2026 की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट जारी की है, जिसमें 10 ऐसी फिल्में शामिल हैं, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

1. रामायण

रणबीर कपूर की 'रामायण' 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस मेगा बजट फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। करीब 4000 करोड़ के बजट में बन रही है।

2. किंग

फिल्म 'किंग' को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट बना हुआ है। इस फिल्म से सुहाना खान थिएटर में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज हो सकती है या फिर आने वाले साल की लास्ट तक ये रिलीज होगी।

3. धुरंधर 2

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है। 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली इस फिल्म के बाद अब पार्ट 2 का ऐलान हो चुका है। अक्षय खन्ना एक बार फिर रहमान डकैत के रोल में नजर आएंगे। फिल्म 19 मार्च 2026 को ईद के मौके पर रिलीज होगी।

4. टॉक्सिक

KGF 2 के बाद यश की वापसी 'टॉक्सिक' से हो रही है। गीता मोहनदास के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका निभा रही हैं। 'टॉक्सिक' 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी और इसी दिन 'धुरंधर 2' से क्लैश करेगी।

5. जन नायकन

थलपति विजय की यह आखिरी फिल्म मानी जा रही है। यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के बाद विजय के फुल टाइम राजनीति में आने की चर्चा हो रही है। यही वजह है कि इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।

6. द राजा साब

प्रभास की यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को पोंगल के मौके पर रिलीज होगी। संजय दत्त और निधि अग्रवाल भी फिल्म का हिस्सा हैं। कल्कि 2898 AD के बाद प्रभास की यह पहली रिलीज होगी।

7. इक्कीस

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' अब 1 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। फिल्म में अगस्त्य नंदा लीड रोल में नजर आएंगे। पहले इसे 2025 में लाया जाना था, लेकिन बाद में पोस्टपोन कर दिया गया।

8. पराशक्ति

सुधा कोंगारा के निर्देशन में बनी यह तमिल पीरियड ड्रामा फिल्म पोंगल 2026 पर रिलीज होगी। शिवकार्तिकेयन लीड रोल में हैं और फिल्म को लेकर साउथ में जबरदस्त बज बना हुआ है।

9. दृश्यम 3

मोहनलाल की 'दृश्यम 3' साल 2026 में रिलीज होगी। हालांकि रिलीज डेट अभी तय नहीं है, लेकिन मलयालम वर्जन अजय देवगन की हिंदी दृश्यम 3 से पहले रिलीज होगा।

10. बॉर्डर 2

करीब 28 साल बाद 'बॉर्डर 2' के जरिए सनी देओल फौजी के किरदार में वापसी कर रहे हैं। फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी नजर आएंगे। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Border 2: 28 साल बाद ‘घर कब आओगे’ को सुनकर नम हुईं फैंस की आखें

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 29 December 2025 at 16:47 IST