अपडेटेड 13 February 2026 at 07:47 IST

Udit Narayan: फिर विवादों में उदित नारायण, पहली पत्नी ने लगाया बिन बताए गर्भाशय निकलवाने का आरोप, शिकायत दर्ज

Udit Narayan: मशहूर सिंगर उदित नारायण विवादों में घिर गए हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना झा ने उन पर और उनके भाइयों पर बिना बताए उनका यूट्रस यानी गर्भाशय निकलवाने का आरोप लगाया है।

Udit Narayan's first wife Ranjana Jha | Image: X

Udit Narayan: मशहूर सिंगर उदित नारायण विवादों में घिर गए हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना झा ने उनके और उनके भाइयों संजय कुमार झा, ललित नारायण झा और उनकी दूसरी बीवी दीपा नारायण के खिलाफ मंगलवार, 10 फरवरी को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। रंजना का आरोप है कि इन लोगों ने सालों पहले उनका यूट्रस यानी गर्भाशय बिना बताए निकलवा दिया था।

सामने आई जानकारी की माने तो, उदित नारायण की पहली पत्नी रंजना नारायण अपने वकील करुणाकांत झा के साथ महिला थाने पहुंची थीं। उन्होंने ये शिकायत बिहार के सुपौल जिले में दर्ज कराई है।

उदित नारायण के खिलाफ पहली पत्नी की शिकायत

रंजना झा ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि वो सुपौल जिले की रहने वाली हैं और उनके पिता का नाम चंद्रकांत झा है। उनकी शादी 7 दिसंबर 1984 को हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। आगे दावा किया कि उदित साल 1985 में सिंगिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चले गए थे। उन्हें बाद में मीडिया से पता चला कि उदित ने दूसरी शादी कर ली है, जिनका नाम दीपा है। उनका आरोप है कि जब भी उन्होंने इस बारे में सिंगर से सवाल किया, तो उन्हें गुमराह किया गया।

उदित नारायण पर पहली पत्नी का गंभीर आरोप

रंजना ने अपनी शिकायत में 1996 में अस्पताल जाने को लेकर भी बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि उदित नारायण अपने भाइयों संजय कुमार झा और ललित नारायण झा के साथ उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल ले गए थे, जहां उनकी जानकारी या सहमति के बिना "मेडिकल ट्रीटमेंट के बहाने" कथित तौर पर उनका गर्भाशय निकाल दिया गया। 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उस समय दीपा नारायण भी अस्पताल में मौजूद थीं। इसके साथ ही, रंजना ने सिंगर पर सालों से उपेक्षा और दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कैसे 2006 में उन्हें उनके मुंबई वाले घर के अंदर तक नहीं आने दिया था। नेपाल में उनके परिवारवालों ने भी रंजना का अपमान किया था। उन्होंने कहा कि वो पहले भी फैमिली कोर्ट और महिला आयोग से संपर्क कर चुकी हैं लेकिन उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया।

बाद में रंजना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “उदित नारायण बार-बार वादे करते हैं लेकिन उन्हें पूरा नहीं करते। मुझे इंसाफ चाहिए।” इस बीच, मामले की जांच फिलहाल चल रही है।

ये भी पढ़ेंःBorder 2 Box Office Collection: कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रही ‘बॉर्डर 2’, 21वें दिन की कमाई में नहीं दिखी ग्रोथ

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 13 February 2026 at 07:47 IST