‘पापा के बुरे वक्त में लोग जश्न मना रहे थे...’, संजय दत्त के जेल जाने को याद कर बेटी त्रिशला का छलका दर्द
Trishala Dutt: संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त ने हाल ही में एक इंटरव्यू में शेयर किया है कि कैसे उनका परिवार एक्टर के जेल जाने से टूट गया था। इसे बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि पापा के बुरे वक्त पर लोग जश्न मना रहे थे।
Trishala Dutt: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपने पिता के जेल के दिनों को याद करते हुए भावुक बातें शेयर की हैं। उन्होंने ने बताया कि वह अपने पिता से कभी नाराज नहीं हुईं, लेकिन उस दौर ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि जब उनके पिता मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, तब कुछ लोग उनके पतन का जश्न मना रहे थे। आइए जानते हैं कि उन्होंने और क्या- क्या बातें शेयर की हैं।
संजय दत्त के जेल के दिनों को किया याद
पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान त्रिशला दत्त ने संजय दत्त के जीवन के उस कठिन दौर को याद किया, जब एक्टर जेल गए थे। उन्होंने बताया कि वह समय पूरे परिवार के लिए बेहद मुश्किल था। त्रिशला ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने पिता को समझने की कोशिश की और कभी भी किसी बात को लेकर उनसे नाराजगी महसूस नहीं की। त्रिशला ने बातचीत में कहा कि उन्होंने अपने पिता से कभी शिकायत नहीं की। उनके मुताबिक, जिंदगी में मुश्किल समय हर किसी के जीवन में आता है और उस दौर में परिवार का साथ सबसे ज्यादा जरूरी होता है। त्रिशला ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने पिता का सम्मान किया और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी रहीं।
‘लोग मना रहे थे जश्न’
त्रिशला दत्त ने उस दौर को याद करते हुए कहा कि जब उनके पिता मुश्किल हालात से गुजर रहे थे, तब कुछ लोग उनके पतन का जश्न मना रहे थे। यह बात उन्हें काफी तकलीफ देती थी। उन्होंने बताया कि किसी भी परिवार के लिए ऐसा समय बेहद दर्दनाक होता है और बाहरी लोगों का व्यवहार हालात को और कठिन बना देता है।
संजय दत्त और बेटी के रिश्ते की होती है चर्चा
संजय दत्त और त्रिशला दत्त के रिश्ते को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। एक्टर कई बार इंटरव्यू में अपनी बेटी पर गर्व जताते नजर आ चुके हैं। वहीं त्रिशला भी सोशल मीडिया और इंटरव्यू में अपने पिता के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर करती रही हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 22 May 2026 at 22:51 IST