अपडेटेड 4 March 2026 at 11:35 IST

Toxic Release Date Changed: इजरायल-ईरान युद्ध की आंच भारतीय फिल्मों पर, टॉक्सिक की रिलीज डेट बदली, जानिए अब पर्दे पर कब आएगी मूवी?

Toxic Release Date Changed: फिल्म 'टॉक्सिक' पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी। अब फिल्म की निर्देशक ने जानकारी दी है कि यह फिल्म तय तारीख को रिलीज नहीं होगी।

Toxic release date postponed | Image: X

Toxic Release Date Changed: साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स की रिलीज पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 'टॉक्सिक' की निर्देशक गीतू मोहनदास ने आज सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि यश स्टारर 'टॉक्सिक' 19 मार्च को नहीं रिलीज होगी। बताया जा रहा था कि इस फिल्म का क्लैश रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से होगी। क्योंकि दोनों की रीलीज डेट सेम थी, लेकिन अब टॉक्सिक और धुरंधर 2 का क्लैश खत्म हो चुका है।

कब रिलीज होगी मूवी?

फिल्म टॉक्सिक को लेकर मेकर्स ने 4 मार्च को बड़ी खुलासा किया और बताया कि फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज नहीं हो पाएगी। अब यह फिल्म 4 जून 2026 से बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। मेकर्स ने इसके पीछे का कारण भी बताया है, जिसने सभी को चौंका दिया है।

इजरायल-ईरान युद्ध बना कारण

बता दें, मेकर्स ने आज सोशल मीडिया पर फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट बदलने का कारण बताया है और लिखा है, ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स एक ऐसी फिल्म है, जिसे हमने ग्लोबल एडन के लिए सिनेमा बनाने की परिकल्पना के साथ बनाया था। कन्नड़ और अंग्रेजी में फिल्माई गई यह फिल्म देश और दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ने के दृढ़ विश्वास के साथ बनाई गई है। सालों की मेहनत के बाद, हम 19 मार्च को अपनी फिल्म आप सभी के साथ साझा करने के लिए उत्साहित थे। हालांकि, वर्तमान अनिश्चितता, विशेष रूप से मध्य पूर्व में, ने एक ऐसी स्थिति पैदा कर दी है जो व्यापक दर्शकों तक पहुंचने और उनसे जुड़ने के हमारे लक्ष्य को प्रभावित करती है।’

मेकर्स ने आगे बताया कि, 'अपने सहयोगियों और दर्शकों के हित में, हमने कठिन लेकिन सावधानीपूर्वक विचार करने के बादअपनी रिलीज डेट को बदलने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें:  B-Town Celebs Holi 2026: शबाना आजमी से लेकर कृति सेनन, कटरीना कैफ और वरुण धवन ने मनाई होली, देखें खास तस्वीरें
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 4 March 2026 at 11:35 IST