अपडेटेड 11 March 2026 at 16:48 IST
‘2 साल मुश्किल भरे रहे…’; गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर खुलकर बोलीं बेटी टीना, मां पर लुटाया प्यार
Govinda-Sunita Ahuja Divorce Rumours: बीते दिनों खबरें आईं कि गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक ले रहे हैं। अब इन रूमर्स पर कपल की बेटी टीना आहूजा ने अपना रिएक्शन दिया है।
Govinda-Sunita Ahuja Divorce Rumours: बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा लंबे समय से अपनी मैरिड लाइफ को लेकर उड़ रहीं तरह-तरह की अफवाहों के चलते सुर्खियों में हैं। कभी उनके ऊपर एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर का आरोप लगा तो कभी खबरें आईं कि वो अपनी पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक ले रहे हैं। अब इन रूमर्स पर कपल की बेटी टीना आहूजा ने अपना रिएक्शन दिया है।
महिला दिवस के मौके पर टीना ने अपनी मां सुनीता आहूजा के यूट्यूब व्लॉग को मैनेज किया और बातों ही बातों में अपने माता-पिता के तलाक की अफवाहों पर टिप्पणी कर डाली। उन्होंने कहा कि वह अपनी मां को स्पेशल फील कराना चाहती हैं क्योंकि पिछले दो साल "अच्छे नहीं" रहे।
गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बोली बेटी
टीना आहूजा ने व्लॉग में आगे कहा- ‘हम महिलाएं दूसरों के लिए बहुत कुछ करती हैं लेकिन अपने बारे में नहीं सोचतीं। यही कारण है कि मैंने अपनी मां के लिए कुछ खास करने का सोचा है’। तभी बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘ये पिछले दो साल अच्छे नहीं रहे। उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं’। इसके बाद उन्होंने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपनी मां को गिफ्ट दिए।
गिफ्ट मिलने पर सुनीता खुश हो गईं और कहती हैं, "हर काम एक लिमिट में होना चाहिए। मैंने अपने सभी कर्तव्य निभाए हैं, लेकिन अब मैंने अपने लिए जीना शुरू कर दिया है, और मैं इससे कहीं ज्यादा डिजर्ब करती हूं। अब मैं खुलकर अपनी जिंदगी जीऊंगी।"
जब गोविंदा ने चीटिंग के आरोपों पर दिया जवाब
गोविंदा ने कुछ समय पहले पत्नी सुनीता द्वारा लगाए चीटिंग के आरोपों पर एएनआई से बातचीत में कहा था कि उनपर जो आरोप लगा रहा है, वो उनके बचपन का प्यार है। और उनपर आरोप कब नहीं लगे।
गोविंदा ने कहा कि “ये आरोप मेरे ऊपर कब नहीं लगा। शुरू-शुरू में लड़कियों को टच करने में भी मेरे हाथ कांपते थे। जो आरोप लगा रहे हैं, वो मेरे बचपन का प्यार है”। एक्टर ने आगे कहा कि ‘प्यार के मामले में कभी मेरे साथ कुछ ठीक नहीं चला। जवानी का प्यार भी छोड़ गया। अब ये जो प्यार हो रहा है, किसी की सोच के मुताबिक, ये बुढ़ापे का प्यार हो रहा है’।
उन्होंने आगे कहा- ‘मैंने चार-चार सुपरस्टार मिस यूनिवर्स हीरोइन के साथ काम किया है। मैंने कभी उन लोगों की तरफ भी नहीं देखा। मेरी एक भी हीरोइन ऐसा नहीं कह सकती है कि मैंने कभी उन्हें तंग किया हो या किसी से अपशब्द कहा हो। तो जो हीरोइन मेरे घर आ रही है और मेरे घर की फिल्म से अपना करियर शुरू कर रही है, मैं उसे कभी गलत नहीं कहूंगा’।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 11 March 2026 at 16:48 IST