अपडेटेड 24 December 2023 at 16:11 IST
बेटी को घुड़सवारी करता देख ऐसा था मां Priyanka Chopra का रिएक्शन, खुद शेयर की तस्वीर
Priyanka Chopra Daughter: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी की एक तस्वीर शेयर की है।
Priyanka Chopra Daughter Malti Marie: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी लाइफ के बेस्ट मोमेंट्स को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस के साथ साझा जरूर करती हैं। चाहे पति निक जोनस के साथ रोमाटिंक डेट हो या बेटी मालती मैरी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना हो, प्रियंका अपने हर पल की तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करती हैं।
स्टोरी में आगे पढ़ें…
- क्या आपने देखी प्रियंका की नई पोस्ट?
- घुड़सवारी करती नजर आईं मालती
- प्रियंका हुईं एक्साइटेड
अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की एक इंस्टा स्टोरी ने हर किसी का ध्यान उनकी ओर खींच लिया है। पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ हॉलीडे मना रहीं प्रियंका ने अपने इंस्टग्राम हैंडल की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी बेटी मालती मैरी को घुड़सवारी कराती नजर आ रही हैं।
इस फोटो में मालती हेलमेट पहने हुए घोड़े पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। मालती का ये फोटो पीछे से क्लिक किया गया है। फोटो में प्रियंका चोपड़ा बेटी को घुड़सवारी करता देख बेहद खुश दिख रही हैं। इस दौरान प्रियंका ने व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक लेगिंग पहनी है, उन्होंने अपने इस आउटफिट को ब्लैक कलर के ओवर कोट के साथ लेयर किया हुआ है। बहरहाल, प्रियंका द्वारा शेयर की गई मालती की इस क्यूट तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 24 December 2023 at 13:22 IST