अपडेटेड 26 March 2026 at 08:11 IST

Dhurandhar 2: चाहकर भी अपनी फिल्म थिएटर में नहीं देख पाया ये एक्टर, बोला- 500 का टिकट नहीं खरीद सकता

Dhurandhar 2: जहां 'धुरंधर 2' के टिकट धड़ाधड़ बिक रहे हैं, वहीं फिल्म का एक एक्टर ऐसा भी है जो चाहकर भी फिलहाल उसे थिएटर में नहीं देख पा रहे।

Dhurandhar 2 | Image: instagram

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है। भारत में सात दिनों में ही उसने 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है और वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ भी कमाने को तैयार है। जहां फिल्म के टिकट धड़ाधड़ बिक रहे हैं, वहीं ‘धुरंधर 2’ का एक एक्टर ऐसा भी है जो चाहकर भी फिलहाल फिल्म नहीं देख पा रहे। 

इस कलाकार को ‘धुरंधर 2’ के क्लाइमैक्स में वायरल हुए एक सीन में देखा गया था। अब उन्होंने फिल्म की आसमान छूती कीमतों को लेकर बात की है और कहा कि कैसे वो अपने बच्चों को फिल्म नहीं दिखा पा रहे।

‘धुरंधर 2’ का एक्टर नहीं देख पाया फिल्म

‘धुरंधर 2’ को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। लोग फिल्म के मैजिक को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। हालांकि, ‘धुरंधर 2’ की एंडिंग में थोड़ी देर के लिए दिखे एक्टर हरजीत ने बताया कि टिकटों की ऊंची कीमतों के कारण उन्होंने फिल्म नहीं देखी है, जिसमें वह खुद नजर आए थे।

हरजीत ने एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए कहा- “मैंने अभी तक धुरंधर 2 नहीं देखी है। टिकट लगभग 500 रुपये के हैं, और जैसा कि आप जानते हैं, फिल्म अभी-अभी रिलीज हुई है, इसलिए मैं इसे अभी तक देख नहीं पाया हूं।”

'टिकट महंगा है…'

फिर उनसे पूछा गया कि क्या उनके परिवार ने उन्हें थिएटर में फिल्म दिखाने की जिद नहीं की, इस पर हरजीत ने कहा- “हां, उन्होंने कहा तो था लेकिन मैंने उनसे कहा कि हम पांच लोग हैं, तो टिकट का ही केवल 2500 रुपये का खर्चा आ जाएगा। 2500 रुपये ही हम महीने भर में बचा पाते हैं, इसलिए मैं उन्हें नहीं ले गया। मैंने उनसे थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा है, बाद में फिल्म देख लेंगे"।

बता दें कि ‘धुरंधर 2’ के क्लाइमैक्स में जसकीरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह) जिस ऑटो में बैठकर अपने घर जाते हैं, उस ऑटो चालक का रोल हरजीत ने निभाया था। 

ये भी पढ़ेंः Dhurandhar 2 Day 7: ‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा बॉक्स ऑफिस मीटर, ‘छावा’-‘पठान’ को रौंदते हुए बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 26 March 2026 at 08:11 IST