अपडेटेड 16 September 2023 at 15:12 IST

The Vaccine War: 'घर की मेड के लिए एक टिकट...' विवेक अग्निहोत्री ने छात्रों से की स्पेशल अपील

विवेक अग्निहोत्री ने 'द वैक्सीन वॉर' के प्रमोशन के दौरान यूनिवर्सिटी पहुंच छात्रों से खास अपील की।

Vivek Agnihotri (PC: @VivekAgnihotri/Instagram) | Image: self

The Vaccine War: ‘द कश्मीर फाइल्स’ की सक्सेस के बाद निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अगली फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ लेकर जल्द हाजिर होने वाले हैं। ये फिल्म कोरोना महामारी के दौरान सामने आई चुनौतियों पर आधारित होगी, जिसमें दिखाया जाएगा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने कैसे देश के लिए वैक्सीन बनाई। फिलहाल डायरेक्टर मूवी के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। 

खबर में आगे पढ़ें...

  • ‘द वैक्सीन वॉर’ के प्रमोशन में बिजी हैं विवेक अग्निहोत्री
  • प्रमोशन के लिए एक यूनिवर्सिटी पहुंचे थे डायरेक्टर
  • विवेक अग्निहोत्री ने छात्रों से की खास अपील

विवेक अग्निहोत्री से छात्रों का वादा

हाल ही में फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री एक यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। यहां उन्होंने ‘द वैक्सीन वॉर’ से जुड़ी सच्ची कहानी साझा की और कोरोना काल के दौरान वैज्ञानिकों के लिए उत्पन्न हुए संघर्ष का जिक्र किया। इस दौरान डायरेक्टर ने छात्रों से घर की मेड के लिए कम से कम एक टिकट खरीदने की अपील की। स्टूडेंट्स ने भी वादा किया कि वो ऐसा जरूर करेंगे। इसी के लिए निर्देशक ने सभी स्टूडेंट्स का शुक्रिया अदा भी किया। उन्होंने कहा कि 'वह भी किसी की मां हैं और सशक्त हैं। हां, इंडिया कैन डू इट।'

वैक्सीन बनाने वाली महिलाओं के जज्बे की तारीफ

विवेक अग्निहोत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर लिखा- 'मैं यहां किसी को इंप्रेस करने के लिए नहीं बल्कि खुद को एक्सप्रेस करने के लिए हूं।' उन्होंने छात्रों को ये भी बताया कि 'जब सभी ने कहा कि भारत नहीं कर सकता तब वैक्सीन बनाने वाली महिलाओं ने कहा कि भारत कर सकता है।'

महिला वैज्ञानिकों पर बोले डायरेक्टर

इससे पहले एएनआई से बात करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा था, 'कोरोना काल के समय कुछ लोगों ने कहा था कि भारत नहीं कर सकता। कुछ साइंटिस्ट लोगों ने अपनी जान दांव पर लगाकर विश्वास किया कि भारत कर सकता है। और उन्होंने 130 करोड़ लोगों की ही जान नहीं बचाई बल्कि 101 देशों में अपनी वैक्सीन भेजकर जरूरतमंद लोगों को भी जिंदगी दी। इसके पीछे ज्यादातर हमारी महिला वैज्ञानिक थीं।' 

किस पहलू पर है फिल्म का फोकस?

डायरेक्टर ने आगे बताया कि फिल्म का सबसे ज्यादा फोकस भारत की सफलता पर है। कैसे भारत महान राष्ट्र और आत्मनिर्भर बना। कैसे भारत की साइंस दुनिया को दिशा दिखाने के लिए तत्पर है।

28 सितंबर को रिलीज होगी ‘द वैक्सीन वॉर’

‘द वैक्सीन वॉर’ इसी महीने 28 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म में नाना पाटेकर, पल्लवी जोशी और अनुपम खेर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

यह भी पढ़ें: 'बहुत बड़ी गैंग थी जो ज्यादा मौतें...', 'द वैक्सीन वॉर' की रिलीज से पहले विवेक अग्निहोत्री का बड़ा बयान

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 16 September 2023 at 15:11 IST