अपडेटेड 21 December 2023 at 11:44 IST

2023 में इन सितारों की शादी ने मचाया धमाल, लिस्ट में कियारा-सिद्धार्थ समेत कई सेलिब्रिटीज शामिल

Year Ender 2023: 2023 में कई बॉलीवुड सितारे शादी के बंधन में बंधे हैं। आइए जानते हैं इस साल वेडिंग करने वाले सितारों की लिस्ट।

Follow :  
×

Share


2023 में इन सितारों ने की शादी | Image: kiaraaliaadvani/Instagram

Year Ender 2023: साल 2023 बस कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। ये साल बॉलीवुड जगत के लिए बेहद खास रहा। 2023 में कई मशहूर सितारे शादी के बंधन में बंधे. जिनमें परिणीति चोपड़ा, कियारा आडवाणी समेत कई नामी सितारे शामिल हैं, जिनकी वेडिंग फोटोज ने सोशल मीडिया पर धमाल ही मचा दिया था.

स्टोरी में आगे पढ़ें…

  • बॉलीवुड के लिए खास रहा 2023
  • 2023 में कई सितारों ने की शादी
  • देखिए 2023 बॉलीवुड वेडिंग लिस्ट

चलिए जान लेते हैं कि साल 2023 में कौन-कौन से सितारे शादी के बंधन में बंधे हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी

इस साल एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी। 7 फरवरी को ये कपल जैसलेमर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधा था। इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 

इसके बाद साल 2023 में जिस स्टार कपल की शादी चर्चा में रही वह परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की शादी थी। कपल ने 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लिए थे।

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम

हाल ही में एक्टर रणदीप हुड्डा ने 29 दिसंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से शादी की थी। इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. इस कपल ने इंफाल में मैतई रीति-रीवाज से शादी की थी।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने इसी साल 23 जनवरी को क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की थी। उनकी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा

एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी फैशन डिजाइनर और एक्ट्रेस मसाबा गुप्ता ने 27 जनवरी को सत्यदीप मिश्रा से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद कपल ने सोशल मीडिया के जरिए वेडिंग फोटोज शेयर कर इस गुड न्यूज को अपने फैंस के साथ साझा किया था। 

ये भी पढ़ें : रिलीज हुआ Katrina Kaif की ‘Merry Christmas’ का धांसू ट्रेलर, सस्पेंस के साथ दिखा रोमांस का तड़का

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 21 December 2023 at 11:01 IST