अपडेटेड 28 February 2026 at 23:44 IST
The Kerala Story 2 Box Office: विवादों के बीच जबरदस्त कमाई कर रही 'द केरल स्टोरी 2', दूसरे दिन हुई नोटों की बारिश
The Kerala Story 2 Day 2 Box Office Collection: कानूनी पचड़े में फंसे रहने के बाद फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' आखिरकार 27 फरवरी को गिने-चुने स्क्रीन्स पर शाम में रिलीज की गई।
The Kerala Story 2 Day 2 Box Office Collection: कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' का आज बॉक्स ऑफिस पर दूसरा दिन है। कानूनी पचड़े में फंसे रहने के बाद फिल्म आखिरकार 27 फरवरी को गिने-चुने स्क्रीन्स पर शाम में रिलीज की गई। पहले दिन लाखों में कमाने के बाद, दूसरे दिन 'द केरल स्टोरी 2' ने खूब नोट छापे हैं।
2023 की ब्लॉकबस्टर रही फिल्म 'द केरल स्टोरी' का सीक्वल 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन गई है। रिलीज की सारी रुकावटों को पार करते हुए फिल्म ने शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी। चलिए जान लेते हैं कि दो दिनों में फिल्म ने कितनी कमाई की है।
'द केरल स्टोरी 2' का डे 2 कलेक्शन
Sacnilk ने 'द केरल स्टोरी 2' के दोनों दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े साझा कर दिए हैं। चूंकि पहले दिन फिल्म के काफी कम शोज ही दिखाए गए थे तो उसी हिसाब से इसकी कमाई भी कम हुई थी। 'द केरल स्टोरी 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 75 लाख रुपये की ओपनिंग की थी। फिर आया दूसरा दिन और इसने कमाई में जबरदस्त उछाल दिखाया है।
अबतक सामने आए अर्ली ट्रेंड की माने तो, 'द केरल स्टोरी 2' ने दूसरे दिन यानि पहले शनिवार को लगभग 4.65 करोड़ रुपये का धुआंधार कलेक्शन किया है। अब दो दिनों के बाद फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन करीब 5.40 करोड़ रुपये हो चुका है। कल संडे है तो कमाई का आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है।
विवादों में घिरी 'द केरल स्टोरी 2'
केरल हाई कोर्ट की सिंगल-जज बेंच ने पहले 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर 15 दिनों के लिए अंतरिम रोक लगा दी थी। मेकर्स ने तुरंत अपील कर दी जिसके बाद केरल हाई कोर्ट ने रोक को हटाते हुए इसकी रिलीज का रास्ता साफ कर दिया। हालांकि, 'द केरल स्टोरी 2' को अपने पहले पार्ट जैसे बढ़िया न रिव्यू मिल रहे हैं, न ही ये उस जितनी अच्छी कमाई कर रही है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 28 February 2026 at 23:44 IST