अपडेटेड 7 October 2024 at 22:40 IST
भीड़ को हटाया फिर... बच्ची को गोद में उठाकर कराया शांत, रील से रीयल हीरो बने रणवीर सिंह ने जीता दिल
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान एक अलग अंदाज देखने को मिला जिसने हर किसी को सरप्राइज कर दिया।
Ranveer Singh Video: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) अपनी फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे। इस मौके पर उनका एक यूनिक साइड देखने को मिला, जिसने उनके फैंस को सरप्राइज कर दिया।
दरअसल, नए-नए पापा बने एक्टर रणवीर सिंह आज यानी कि 7 अक्टूबर को 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पहुंचे थे। यहां उनकी एक झलक पाने और तस्वीरें लेने के लिए उनके फैंस की भीड़ लग गई। इस दौरान खूब हल्ला मचता दिखाई दिया। एक्टर के चाहनेवाले उनके साथ सेल्फी लेने के लिए इस कदर बेकाबू हुए कि उन्हें कुछ दिखाई ही नहीं दिया। इसी दौरान भीड़ में एक बच्ची फंस गई। इतनी भीड़ देख बच्ची घबरा गई और रोने लगी।
बच्ची को उठाकर शांत कराया फिर पिता की तरह…
ऐसे में जब रणवीर सिंह की नजर उस बच्ची पर पड़ी तो वह तुरंत उसकी ओर बढ़े। इसके बाद एक्टर ने बिना किसी हिचकिचाहट के बच्ची को बचाया और उसे गोद में उठा लिया। इसके बाद रणवीर बच्ची को प्यार से पुचकारते और लाड करते दिखे। इसके बाद रणवीर ने बच्ची को उसकी मां के हवाले कर दिया। उनके इसी अंदाज की अब खूब तारीफ हो रही है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स रणवीर सिंह के इस अंदाज को जमकर पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं यूजर्स का तो ये तक कहना है कि रणवीर सिंह बेस्ट पापा साबित होंगे। बता दें कि हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक नन्ही सी परी के पेरेंट्स बने हैं।
ट्रेलर लॉन्च इवेंट से क्यों नदारद रहीं दीपिका?
'सिंघम अगेन' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी। हालांकि न्यू मॉम दीपिका इवेंट से नदारद रहीं। रणवीर ने बताया कि दीपिका बेटी के साथ बिजी हैं, इसलिए इवेंट में शामिल नहीं हो सकीं। इस मौके पर रणवीर ने बताया कि वो और दीपिका दोनों मिलकर बेबी की देखभाल करते हैं। वहीं रात को बेटी को संभालने की ड्यूटी रणवीर सिंह की होती है।
'सिंघम अगेन' की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं दीपिका
रणवीर सिंह ने इवेंट में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि 'सिंघम अगेन' की शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट थीं। उन्होंने कहा, 'ये मेरी बेबी का डेब्यू है... बेबी सिंबा... क्योंकि दीपिका शूटिंग के वक्त प्रेग्नेंट थीं। इसलिए लेडी सिंघम, सिंबा और बेबी सिंबा की तरफ से आप सभी को एडवांस में हैप्पी दीवाली।'
बता दें कि 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ सहित हिंदी सिनेमा के बड़े सेलेब्स शामिल हैं। 'सिंघम अगेन' शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का पांचवा पार्ट और 'सिंघम रिटर्न्स' का सीक्वल है।
‘सिंघम अगेन’ का ‘भूल भुलैया 3’ से क्लैश
इस दिवाली बॉक्स ऑफिस पर जमकर आतिशबाजी होने वाली है क्योंकि हिंदी सिनेमा की दो सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी की फिल्में जो रिलीज हो रही हैं। अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ का सामना कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ से होने वाला है।
यह भी पढ़ें: Singham Again: जन्म से पहले ही रणवीर-दीपिका की बेटी ने बॉलीवुड में मार ली थी एंट्री? एक्टर का खुलासा
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 7 October 2024 at 22:40 IST