अपडेटेड 10 November 2025 at 15:54 IST

20 दिनों के बाद भी रिकॉर्ड बनाने चली Thamma, बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना की हुई बल्ले-बल्ले

Thamma Box Office Collection Day 20: आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामा’ के 20 दिनों के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ गए हैं जिनसे पता चलता है कि फिल्म कछुए की रफ्तार में धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है।

Thamma | Image: X

Thamma Box Office Collection Day 20: आयुष्मान खुराना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ को रिलीज हुए आज 21 दिन पूरे हो चुके हैं। अब इसके 20 दिनों के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ गए हैं जिनसे पता चलता है कि फिल्म कछुए की रफ्तार में धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। 

मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है फिल्म ‘थामा’ जिसमें इस बार दर्शकों को बेतालों की दुनिया से रूबरू कराया गया। इसमें आयुष्मान खुराना के साथ-साथ रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम किरदार निभाते नजर आए।

फिल्म ‘थामा’ का 20वें दिन ऐसा रहा हाल

Sacnilk ने अब फिल्म ‘थामा’ के 20वें दिन यानि तीसरे रविवार के बॉक्स ऑफिस आंकड़े पेश कर दिए हैं जो सिंगल डिजिट में हैं। फिल्म ने 24 करोड़ रुपये से शुरुआत तो धमाकेदार की थी लेकिन सातवें दिन से ही सिंगल डिजिट में सिमट गई है। डे 20 पर फिल्म ‘थामा’ ने 1.65 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है जिसके बाद इसकी कुल कमाई 131.05 करोड़ रुपये हो चुकी है। ये आंकड़ा केवल भारत का है।

आयुष्मान खुराना की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

इसी के साथ अब फिल्म ‘थामा’ आयुष्मान खुराना के करियर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है और जल्द दूसरे नंबर पर अपनी जगह पक्की कर सकती है। बॉलीवुड हंगामा द्वारा दिए गए आंकड़ों की माने तो, आयुष्मान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 142.26 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया है जबकि दूसरे नंबर पर 137.61 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन के साथ ‘बधाई हो’ है।

अब वो दिन दूर नहीं जब फिल्म ‘थामा’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘बधाई हो’ के कलेक्शन को पछाड़ते हुए दूसरे नंबर पर आ जाएगी। ‘थामा’ का बजट कथित तौर पर 145 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, ऐसे में इसके अपना बजट पार करने की भी उम्मीद है।

ये भी पढ़ेंः 100 करोड़ के क्लब में Thamma की एंट्री, आठवें दिन ‘मेट्रो इन दिनों’, ‘केसरी चैप्टर 2’ समेत इन फिल्मों को चटाई धूल

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 10 November 2025 at 15:54 IST