Thama: आयुष्मान बने आलोक, रश्मिका बनीं ताड़का, ‘थामा’ से सामने आया पहला लुक, कौन बना है अंधेरे का बादशाह?
Thama First Look: आयुष्मान खुराना ने फिल्म ‘थामा’ से मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में कदम रख दिया है। फिल्म से उनका, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल का पहला लुक रिवील कर दिया गया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Thama First Look: मैडॉक फिल्म्स के हॉरर यूनिवर्स में एक और कड़ी जुड़ गई है। ये फिल्म है ‘थामा’ जिससे आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना समेत कुछ अहम किरदारों के फर्स्ट लुक सामने आ चुके हैं।
आयुष्मान खुराना ने फिल्म ‘थामा’ से मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में कदम रख दिया है। फिल्म से उनका, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल का पहला लुक रिवील कर दिया गया है। साथ ही उनके किरदारों को लेकर भी दिलचस्प डिटेल्स सामने आई हैं।
‘थामा’ से सामने आया आयुष्मान खुराना का पहला लुक
मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए फिल्म ‘थामा’ के मेन कैरेक्टर्स की पहली झलक साझा कर दी है। फिल्म में आयुष्मान के किरदार का नाम आलोक होगा जिसे ‘इंसानियत की आखिरी’ उम्मीद बताया जा रहा है। पोस्टर में एक्टर अंधेरे में खड़े होकर मजबूत इरादों के साथ नजर आ रहे हैं।
‘थामा’ में ताड़का बनी हैं रश्मिका मंदाना
आयुष्मान के बाद फिल्म ‘थामा’ से रश्मिका मंदाना का भी पहला लुक सामने आ चुका है। उनके किरदार का नाम ताड़का है जिसे ‘रोशनी की एक ही पहली किरण’ के रूप में वर्णित किया गया है। पोस्टर में वो काफी सीरियस नजर आ रही हैं जो दुश्मन का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार लग रही हैं।
कौन बना है विलन ‘यक्षासन’?
‘थामा’ में विलन के रोल में टैलेंटिड स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी दिखाई देंगे जिनके किरदार का नाम होगा यक्षासन। फिल्म में उन्हें ‘अंधेरे का बादशाह’ कहा गया है। उनका गेटअप एकदम अलग है और वो डरावने अंदाज में हंसते हुए नजर आ रहे हैं। उनके पीछे एक राक्षस की प्रतिमा भी दिख रही है।
उनके अलावा, परेश रावल का भी फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। वो फिल्म ‘थामा’ में मिस्टर राम बजाज गोयल की भूमिका निभा रहे हैं जो ‘हमेशा कॉमेडी में ट्रेजेडी ढूंढते हैं’। पोस्टर में वो किसी चीज को देखकर काफी हैरान नजर आ रहे हैं।
आदित्य सरपोतदार ने फिल्म ‘थामा’ का निर्देशन किया है जो इस साल दीवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने पोस्टर रिवील करने के साथ-साथ ये भी अनाउंस किया है कि कल सुबह 11 बजे फिल्म का टीजर जारी होगा।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 18 August 2025 at 18:52 IST