अपडेटेड 23 August 2023 at 12:50 IST

'तेरे वास्ते फलक से मैं चांद लाऊंगा...' मून पर बॉलीवुड में बने मशहूर गानों की लिस्ट, जिसे सुनकर हो जाएंगे मस्त

भारत आज मून मिशन चंद्रयान 3 के जरिये इतिहास रचने जा रहा है। ऐसे में चांद पर बने कुछ गाने लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं।

PC: @Twitter | Image: self

ISRO Chandrayaan 3: भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए पूरी तरह तैयार है। महज कुछ ही घंटों का समय बचा है जिसे लेकर भारतीय में एक्साइटमेंट बनी हुई हैं। हालांकि चांद की खास बात ये है कि ये वैज्ञानिकों के अलावा फिल्मों में भी बेहद मशहूर है। इसे लेकर एक से बढ़कर एक गाने बनाए गए हैं जिसने प्रेमियों के दिल को धड़काया है। आज हम चांद से जुड़े ऐसे ही कुछ गानों के बारें में आपकी याद ताजा करने जा रहे हैं। 

'चांद सा रोशन चेहरा...'

साल 1954 में पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म कश्मीर की कली का पॉपुलर गाना 'चांद सा रोशन चेहरा...' लोगों के दिलों में घर कर गया। उस दौर में प्रेमी इस गाने को अपनी प्रेमिकाओं की तारीफ के लिए इस्तेमाल किया करते थे। इस गाने में शमी कपूर और शर्मिला टैगोर थीं।   

‘चौदहवीं का चांद हो…’

60 के दशक में प्रेमियों के दिल को गुजलार करने वाला ‘चौदहवीं का चांद हो…’ गाना हर किसी के दिल में बसा हुआ है। इस गाने को आज भी उसी अंदाज के साथ सुना जाता है जैसे उस वक्त सुना जाता था। गुरुदत्त को वहीदा रहमान पर फिल्माया गया ये गाना 1960 में आया था। 

'गली में आज चांद निकला...' 

बॉलीवुड की मूवी जख्म का फेमस गाना 'गली में आज चांद निकला...' का खुमार आज भी लोगों में देखने को मिलता है। इस गाने को सिंगर अल्का याग्निक ने अपने सुरों में बड़ी ही खूबसूरती के साथ पिरोया। इस गाने का अंदाज आज भी लोगों को प्यार में डूबने पर मजबूर करने में कोई कसर नहीं छोड़ता।

'चंदा मामा सो गए...'

फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस का मजेदार गाना 'चंदा मामा सो गए...' फैंस के दिलों पर खूब छाया। संजय दत्त ने इस गाने में अपने अंदाज से जान डाल दी। गाने के धुन और संजय के अंदाज ने इसे हिट बनाने में अहम भूमिका निभाई। आज भी इसे लोग गुनगुनाते हुए नजर आते हैं। 

'तेरे वास्ते फलक से में चांद लाऊंगा...'

हाल ही में आई बॉलीवुड फिल्म जरा हटके जरा बचके का फेमस गाना 'तेरे वास्ते फलक से में चांद लाऊंगा...' किसी से छिपा नहीं है। विक्की कौशल और सारा अली खान स्टारर ये गाना लोगों की जुबां पर चढ़ा ही रहता है। यहां तक की इस गाने का हुक स्टेप भी लोगों को बेहद पसंद आता है। 

‘चांद मेरा दिल चांदनी हो तुम...’

1977 में दर्शकों के बीच आई फिल्म हम किसी से कम नहीं है के गाने ‘चांद मेरा दिल चांदनी हो तुम...’ ने प्रेमियों के दिल पर कब्जा सा कर लिया था। इस गाने को प्यार करने वालों को ध्यान में रखकर बनाया गया था जो आज भी काफी पसंद किया जाता है।

यह भी पढ़ें: Chandrayaan 3: चंद्रमा पर लैंडिंग का काउंटडाउन शुरू, Anupam Kher बोले- 'कमाल का होगा वो पल...'

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 23 August 2023 at 12:49 IST