सोफे पर मल्लिका शेरावत संग गुफ्तगू करते दिखे तेज प्रताप, गजब की बॉन्डिंग देख फैंस हैरान; कैप्शन ने बढ़ाई धड़कनें- VIDEO

तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दोनों सोफे पर बैठे गुफ्तगू करते दिखाई दिए। वीडियो देखने के बाद फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

Tej Pratap Yadav Mallika Sherawat | Image: X

Tej Pratap Yadav: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव इन दिनों रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शो में उनका देसी अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। इस बीच, सोशल मीडिया पर उनकी एक लेटेस्ट तस्वीर वायरल हो रही है जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। इसमें तेजू भैया बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत संग नजर आ रहे हैं।

जी हां, तेज प्रताप मल्लिका शेरावत के साथ सोफे पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों के बीच काफी बातचीत हो रही है। दोनों सहज अंदाज में मोबाइल फोन की स्क्रीन पर कुछ देखते हुए चीट-चैट कर रहे हैं। दोनों के चेहरे पर हल्की मुस्कान भी देखी जा सकती है।

इस लुक में छाए तेजू भैया

तेज प्रताप ब्लू कलर की शर्ट और व्हाइट पैंट में काफी डैशिंग लग रहे हैं। दूसरी ओर मल्लिका शेरावत पोल्का डॉट्स वाली ड्रेस में बेहद प्यारी दिखीं। स्क्रीन पर दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। हालांकि, दोनों की इस सरप्राइजिंग तस्वीर ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर आगे क्या नया होने वाला है।

नए प्रोजेक्ट को लेक कयास शुरू

तेज प्रताप ने अपने एक्स हैंडल पर इस पोस्ट को शेयर किया है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा,'Something exciting coming soon' यानी 'जल्द ही कुछ रोमांचक आने वाला है।' इस पोस्ट ने सामने आते ही इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है।

August 5, 2026

यूजर्स बोले- भोजपुरी मूवी बनाने वाले हैं क्या?

अब इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अगले बॉलीवुड हीरो।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'तेजू भैया का अलग ही स्टाइल है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'नेता और अभिनेता, दोनों ही तेजू भैया में है।' वहीं एक यूजर ने पूछ लिया, ‘सर आप भोजपुरी मूवी बनाने वाले हैं क्या?’

'भोजपुरी बवाल' में धूम मचा रहे तेज प्रताप 

तेज प्रताप यादव की बात करें तो, वे इन दिनों 'भोजपुरी बवाल' में धूम मचा रहे हैं। शो में उनके अलावा भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे जैसे सेलेब्स नजर आ रहे हैं। इस शो में कलाकारों की जिंदगी को बेहद करीब से दिखाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Shivangi Joshi को हराकर Shreya Kalra ने हासिल की जीत, VIDEO

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 6 August 2026 at 11:01 IST