'हो सकता है नाना पाटेकर जिंदा हों, विदेश में हों...', अब ये क्या बोल गईं तनुश्री दत्ता? एक्टर के अंतिम संस्कार पर उठाए सवाल

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के निधन और पार्थिव शरीर पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि इतने बड़े लेजेंड का निधन हुआ है तो क्यों उनकी कोई प्रेयर मीट नहीं रखी गई? उनकी बॉडी इंडस्ट्री के किसी भी शख्स को क्यों नहीं दिखाई गई?

Tanushree Dutta | Image: Instagram

Tanushree Dutta: हिंदी सिनेमा के बेबाक और दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। उनका 8 अक्तूबर को निधन हो गया था। उनकी मौत ने उनके करोड़ों चाहनेवालों को सदमे में डाल दिया है। वहीं एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने एक्टर की मौत को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं।

जी हां, तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लाइव आकर कहा कि नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर को न ही बॉलीवुड से और न ही मीडिया से किसी व्यक्ति ने देखा है। उन्होंने हिंदू परंपराओं का हवाला देते हुए पूछा कि आमौतर पर सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार नहीं किया जाता है, तो नाना का रात के अंधेरे में जल्दबाजी में क्यों किया गया?

डेड बॉडी क्यों नहीं दिखाई गई?- तनुश्री

उन्होंने कहा कि इतने बड़े लेजेंड का निधन हुआ है तो क्यों उनकी कोई प्रेयर मीट नहीं रखी गई? उनकी बॉडी इंडस्ट्री के किसी भी शख्स को क्यों नहीं दिखाई गई? शोक सभा रखनी चाहिए थी। बॉलीवुड और मीडिया के लोग उसमें आते, डेड बॉडी देखते उसे छूते। बिल्कुल वैसे ही जैसा कि शोक सभा में होता है। मीडिया कवरेज भी होती है। इतने महान इंसान की शोक सभा नहीं रखी। अंधेरे में सिर्फ गांव वालों के सामने अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव के लोग भोले होते हैं, उन्हें जो बता दिया जाए सच मान लेते हैं।

विदेश में जिंदा हो सकते हैं नाना

इतना ही नहीं, उन्होंने ये तक पूछा कि क्या पोस्टमार्टम की कोई वीडियोग्राफी हुई है? उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग होनी चाहिए। न जाने उनकी मौत सचमुच हुई भी है या नहीं। आपने सिर्फ मान लिया। किसी ने बॉडी देखी? क्या उनकी फैमिली ने देखी? उन्होंने पूछा कि अंतिम संस्कार किसका हुआ? चेहरा तो ढका हुआ था। अगर शोक सभा रखी जाती, तो बॉलीवुड के लोग चेहरा देखने को कहते। उन्होंने आशंका जताई कि नाना पाटेकर अभी भी जिंदा हो सकते हैं। वो सिंगापुर या मलेशिया में मौजूद हो सकते हैं।

एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि नाना पाटेकर ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए मौत का नाटक किया। फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाया गया हो सकता है।

नाना पाटेकर का रात को क्यों हुआ अंतिम संस्कार?

बता दें कि नाना पाटेकर का निधन उनके गोवा स्थित घर में हुआ था। उनके बेटे मल्हार ने उनका देर रात अंतिम संस्कार करने के पीछे का कारण बताया था। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि नाना की बॉडी गोवा से पुणे लाए जाने में देरी हो गई थी। वहीं पार्थिव शरीर को सुबह तक भी नहीं रखा जा सकता था। ऐसे में रात में ही उनका अंतिम संस्कार करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें: Saurabh Rajput Murder Case: जेल में मुस्कान-साहिल बेचैन, छोड़ा खाना, रातभर जागे... नीले ड्रम हत्याकांड में सजा का आज होगा ऐलान

 

 

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 14 October 2026 at 14:04 IST