अपडेटेड 20 October 2023 at 08:49 IST
कैमरे में कैद हुआ तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का रोमांटिक मूमेंट, फैंस ने बताया- Relationship Goals
Tamannaah Bhatia and Vijay Varma: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का रेड कार्पेट से एक कैंडिड वीडियो वायरल हो गया है।
Tamannaah Bhatia and Vijay Varma: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ये वीडियो मुंबई के एक इवेंट का है जहां रेड कार्पेट पर दोनों की केमिस्ट्री देख फैंस का दिल पिघल गया है।
खबर में आगे पढ़ें-
- सुर्खियों में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा
- तमन्ना भाटिया ने बॉयफ्रेंड विजय वर्मा की ऐसे की मदद
- ‘लस्ट स्टोरीज 2’ के सेट पर मिले थे तमन्ना और विजय
(image- instagram)
सुर्खियों में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा
जबसे तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है, तबसे ही उनका रिश्ता लाइमलाइट बटोर रहा है। हाल ही में दोनों मुंबई के एक इवेंट में पहुंचे थे जहां रेड कार्पेट पर दोनों ने साथ में पैपराजी के लिए पोज दिए। इसी दौरान, कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद फैंस दोनों को ‘रिलेशनशिप गोल्स’ बता रहे हैं।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां गली बॉय फेम एक्टर इस इवेंट में प्रिंटिड ओवरसाइज कोट और ब्लैक पैंट्स में पहुंचे थे, वहीं उनकी लेडी लव फ्लोरल मल्टी कलर्ड आउटफिट में काफी प्यारी लग रही थीं।
इस दौरान, विजय ने एक चेन भी पहनी थी। जब उनकी चेन से पेंडेंट नीचे जमीन पर गिर गया तो बाहुबली स्टार ने बिना मीडिया की फिक्र किए उसे तुरंत उठा लिया और रेड कार्पेट पर ही विजय की चेन में लगाने लगीं। उनका ये कैंडिड और रोमांटिक मूमेंट अब सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है।
जब बॉयफ्रेंड का वीडियो बनाने लगीं तमन्ना भाटिया
तमन्ना और विजय की क्यूट केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। दोनों कभी एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार दिखाने से कतराते नहीं हैं। कुछ समय पहले कपल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमें जी करदा फेम एक्ट्रेस को अपने बॉयफ्रेंड विजय का वीडियो लेते देखा गया।
जब एक मेगा फैशन अवॉर्ड शो में डार्लिंग्स स्टार रेड कार्पेट पर पोज दे रहे थे, तभी थोड़ा दूर खड़ीं उनकी गर्लफ्रेंड उनका वीडियो बनाने लगीं और उनके कैंडिड शॉट्स लेने लगीं। उस समय भी फैंस ने उनकी जोड़ी की काफी तारीफ की थी।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 20 October 2023 at 08:44 IST
