'मैं उनके खर्च पर रहने वाला बॉयफ्रेंड था', ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग रिश्ते पर पहली बार खोले कई राज, बताई एक्ट्रेस से ब्रेकअप की वजह
Sushmita Sen-Lalit Modi Breakup: ललित मोदी ने सुष्मिता सेन से ब्रेकअप होने पर पहली बार बात करते हुए अलग होने की वजह बताई है। उन्होंने बताया है कि वह एक्ट्रेस ही उनके लिए पैसा खर्च करती थीं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Sushmita Sen-Lalit Modi Breakup: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और बिजनेसमैन ललित मोदी का रिश्ता एक समय काफी चर्चा में रहा था। अब ललित मोदी ने अपने और सुष्मिता के रिश्ते को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच ब्रेकअप किसी विवाद की वजह से नहीं हुआ था, बल्कि बढ़ती दूरी ने उनके रिश्ते को प्रभावित किया था। आइए जानते हैं कि उन्होंने और क्या कहा है।
कैसे खत्म हुआ सुष्मिता और ललित का रिश्ता?
हाल ही में एक इंटरव्यू को दिए इंटरव्यू में ललित मोदी ने कहा कि सुष्मिता सेन उनकी लाइफ के सबसे खास लोगों में से एक रही हैं। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच कोई बड़ा झगड़ा या ड्रामैटिक ब्रेकअप नहीं हुआ था। समय के साथ दोनों की जिंदगी अलग-अलग दिशाओं में आगे बढ़ने लगी। सुष्मिता भारत में अपने करियर और परिवार के साथ व्यस्त थीं, जबकि वह लंदन में रह रहे थे। इसी दूरी की वजह से दोनों का रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया था।
सुष्मिता आज भी हैं खास दोस्त
ललित मोदी ने कहा कि सुष्मिता ने उन्हें कई मायनों में परिपक्व बनाया। उन्होंने बताया कि अभिनेत्री आज भी उनकी अच्छी दोस्त हैं और वह हमेशा उनकी सफलता और खुशहाली की कामना करते हैं। ललित ने सुष्मिता की तारीफ करते हुए कहा कि एक सिंगल मदर होने के बावजूद उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत कुछ हासिल किया है और वह उनकी उपलब्धियों का सम्मान करते हैं।
इंटरव्यू के दौरान ललित मोदी ने सुष्मिता की इकोनॉमिक फ्रीडम की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सुष्मिता एक सक्सेसफुल और आत्मनिर्भर महिला हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत से सब कुछ हासिल किया है। ललित के मुताबिक जब भी दोनों साथ बाहर जाते थे, ज्यादातर खर्च सुष्मिता ही करती थीं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह एक तरह से उनके खर्च पर रहने वाले बॉयफ्रेंड थे।
सुष्मिता को बताया सेल्फ मेड वुमन
ललित मोदी ने कहा कि लोगों ने सुष्मिता को लेकर कई तरह की बातें कीं, लेकिन सच्चाई यह है कि उन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर नाम और दौलत कमाई है। उन्होंने एक्ट्रेस को एक मजबूत, आत्मनिर्भर और सेल्फ मेड वुमन बताया।
कैसे सामने आया था दोनों का रिश्ता
साल 2022 में ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरें सामने आते ही दोनों के रिश्ते की चर्चा शुरू हो गई थी। यह खबर कई दिनों तक सोशल मीडिया और इंटरनेट पर ट्रेंड करती रही थी। ललित मोदी ने यह भी बताया कि सुष्मिता को पहले से पता था कि वह तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले हैं। तस्वीरें शेयर करने के बाद भी एक्ट्रेस ने कभी उन्हें हटाने के लिए नहीं कहा। उनके मुताबिक सुष्मिता ने इस पूरे मामले को बहुत सहजता से लिया था और उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं थी।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 2 June 2026 at 13:59 IST