अपडेटेड 1 November 2021 at 00:48 IST

हैलोवीन लुक में नजर आईं सनी लियोनी, तीनों बच्चों संग शेयर की अनोखी तस्वीरें

बॉलीवुड अदाकारा सनी लियोनी (Sunny Leone) ने अपने पति डेनियल वेबर (Daniel Weber) के अलावा तीनों बच्चों संग खास तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Follow :  
×

Share


image-sunny leoane, instagram | Image: self

बॉलीवुड अदाकारा सनी लियोन (sunny leoane) इंडस्ट्री के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। वो फिल्मी करियर के साथ-साथ अपनी फैमिली ( family) को पूरा भी टाइम देती हैं। खास कर उनके तीनों बच्चे उनके दिल के बेहद करीब हैं। अक्सर वे अपने बच्चों के साथ हैप्पी मूड में नजर आती हैं। इस बीच उनकी नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह अपने तीनो बच्चे और पति के साथ अनोखे अंदाज में नजर आ रही हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसपर फैंस के भी कई कमेंट्स आ रहे हैं।

 सनी लियोन (sunny leoane) ने अपने इस्टाग्राम पर फैमिली संग खास तस्वीर शेयर किया है, जो बिल्कुल नए लुक में है। बता दें इस तस्वीर में सनी अपने पति और बच्चों संग हैलोवीन लुक में नजर आ रही हैं, जिसमें पहली बार देखा गया है। इस गौरान सभी खुशमिजाज अंदाज में नजर आए हैं। इस तस्वीर में देख सकते हैं कि एक्ट्रेस के साथ उनके बच्चे और पति सभी पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। सभी के चेहरे पर मेकअप है। इस लुक को पूरा करने के लिए उसी  अंदाज में ड्रेसअप किया गया है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा “ हम वेबर और दोस्त हैं !! हेलोवीन की शुभकामनाएं”। इस दौरान उन्होंने अपनी फैमिली के कैरेक्टर को भी डिफाइन किया। तस्वीर पोस्ट होते सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

 

पति का मनाया बर्थडे

हाल ही में सनी लियोनी ने अपने पति पति डेनियल वेबर (Daniel Weber) का बर्थडे मनाया है। इस दिन को उन्होंने खास तरीके से सेलिब्रेट किया है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। तस्वीरों के अलावा सनी ने अपने पति के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है, जिसमें उनका प्यार झलक रहा है।  इस मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया । इन तस्वीरों में पूरी फैमिली एंजॉय करती हुई नजर आ रही है। खास कर सनी ओर डेनियल का लुक फैंस को पसंद आ रहा है। इसमें सनी ने व्हाइट टॉप एंड लाइट स्काइ ब्लू कलर की टॉप पहनी हुई हैं। वहीं डेनियल ब्लैक पैंट और शर्ट में कुल नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही तीनों बच्चे बेहद क्यूट दिख रहे हैं। इस दौरान निशा वेबर( Nisha Weber) के साथ आशेर (Asher) और नूह (Noah) पोज देते हुए नजर आए।

 

ये भी पढ़ें-नोरा फतेही ने डांस करते हुए वीडियो शेयर किया, ग्लैमरस अंदाज दिखा कर बिखेरा जलवा

ये भी पढ़ें- रोहित शेट्टी की नई पुलिस आधारित वेब सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा आएंगे नजर, जानें कब होगी रिलीज

 

Published By : Ashwani Rai

पब्लिश्ड 1 November 2021 at 00:48 IST