अपडेटेड 26 January 2026 at 13:51 IST
Border 2: धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार सौतेली बहनों के साथ नजर आए सनी देओल, ईशा-अहाना के साथ मनाया 'बॉर्डर 2' की सक्सेस का जश्न
Border 2: धर्मेंद्र के निधन होने के बाद अब पहली बार सनी देओल अपनी सौतेली बहनें ईशा और अहाना के साथ नजर आए हैं। तीनों को बॉर्डर 2 की सक्सेस के जश्न के बीच साथ देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
Border 2: फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शानदार सफलता के बाद देओल परिवार की एक खूबसूरत झलक देखने को मिली है। लंबे समय से पारिवारिक मनमुटाव की खबरें आ रहीं थी, अब इसी बीच सनी देओल अपनी सौतेली बहनों ईशा देओल और अहाना देओल के साथ नजर आए हैं। इस दौरान की फोटो भी सामने आई है। खास बात यह है कि धर्मेंद्र के निधन के बाद यह पहला मौका था जब तीनों भाई-बहन एक साथ पब्लिकली देखे गए हैं।
ईशा देओल ने रखी खास स्क्रीनिंग
‘बॉर्डर 2’ की सक्सेस से खुश ईशा देओल ने मुंबई में अपने भाई सनी देओल की फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग ऑर्गेनाइज की। इस स्क्रीनिंग में परिवार के करीबी लोग और दोस्त शामिल हुए थे। सनी देओल भी इस खास मौके पर पहुंचे और बहनों के साथ कैमरे के सामने पोज देते नजर आए। तीनों काफी सहज और खुश देखने को मिली इसके साथ ही सभी के बीच की बॉन्डिंग साफ दिख रही थी और ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि उनके बीच किसी तरह की दूरी या नाराजगी है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सनी अपनी दोनों बहनों के बीच खड़े होकर फोटो खिंचवाते हुए दिख रहे हैं।
बड़े भाई का निभाया फर्ज
इवेंट खत्म होने के बाद सनी देओल बड़े भाई की तरह दोनों बहनों को उनकी कार तक छोड़ते नजर आए। यह पल फैंस को काफी पसंद आया। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग यही कह रहे हैं कि देओल परिवार के बीच अनबन की खबरें सिर्फ अफवाह थीं।
धर्मेंद के निधन के बाद दोनों परिवारों के बीच अनबन की थी खबरें
गौरतलब है कि दिसंबर 2025 में दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन के बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि हेमा मालिनी के परिवार और सनी-बॉबी देओल के परिवार के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अलग-अलग जगह प्रार्थना सभा आयोजित होने के बाद इन अटकलों को और हवा मिली थी। ईशा देओल द्वारा आयोजित ‘बॉर्डर 2’ की स्क्रीनिंग और सनी देओल के साथ उनकी तस्वीरों ने इन सभी अफवाहों पर फिलहाल विराम लगा दिया है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 26 January 2026 at 13:51 IST