अपडेटेड 13 April 2025 at 08:34 IST

Jaat Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'जाट' की दहाड़, सनी देओल की फिल्म ने तीसरे दिन पकड़ी रफ्तार; ओपनिंग डे से ज्यादा कमाए

'जाट' के साथ सनी देओल फिर एक्शन अवतार में लौटे हैं। उनकी पिछली फिल्म 'गदर 2' ब्लॉकबस्टर रही थीं। जाट भी फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरती नजर आई।

Follow :  
×

Share


Sunny Deol's Jaat box office update | Image: Republic

Jaat Collection Day 3: सनी देओल की 'जाट' तेज रफ्तार से दौड़ रही है। फैंस को फिल्म में सनी का एक्शन के साथ रणदीप की एक्टिंग खूब भा रही है। फिल्म को दर्शक और क्रिटिक्स के मिल रहे अच्छे रिव्यू का असर 'जाट' की कमाई पर भी पड़ रहा है। 'जाट' का कलेक्शन हर दिन बढ़ता जा रहा है।

'जाट' के साथ सनी देओल फिर एक्शन अवतार में लौटे हैं। उनकी पिछली फिल्म 'गदर 2' ब्लॉकबस्टर रही थीं। इसके बाद फैंस को इस मूवी से भी काफी उम्मीदें थीं। 'जाट' फैंस की इन उम्मीदों पर काफी हद तक खरी उतरी नजर आई हैं। फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट नजर आ रही है।

'जाट' ने 3 दिनों में कमा डाले इतने करोड़

सनी देओल-रणदीप हुड्डा की फिल्म में तीसरे दिन उछाल देखने को मिला है। फिल्म ने ओपनिंग डे से भी ज्यादा कमाई अपने थर्ड डे पर की है। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक जहां 'जाट' ने पहले दिन 9.5 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद दूसरे दिन शुक्रवार होने की वजह से फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी कमी आई थीं। दूसरे दिन 'जाट' ने 7 करोड़ का कारोबार किया था।

वहीं, हनुमान जयंती की छुट्टी और शनिवार का 'जाट' को फायदा मिलता दिखा। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार तीसरे दिन फिल्म ने 10 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस तरह 3 दिनों के अंदर 'जाट' ने 26.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। आज यानी रविवार (13 अप्रैल) को भी फिल्म अच्छी खासी कमाई कर सकती है।

अजित कुमार की फिल्म का कैसा है हाल?

'जाट' को बॉक्स ऑफिस पर साउथ सुपरस्टार अजित कुमार की फिल्म से भी टक्कर मिल रही है। उनकी 'गुड बैड अग्ली' ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। अजित कुमार की इस फिल्म ने जहां 29.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई और फिल्म का कलेक्शन 15 करोड़ पर ही सिमटकर रह गया। तीसरे दिन भी इसके कारोबार में कुछ खास असर नहीं पड़ा। शनिवार (12 अप्रैल) को 'गुड बैड अग्ली' ने 18.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह 'जाट' के साथ ही 10 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म ने 3 दिनों में 62.75 करोड़ रुपये कमाए है।

यह भी पढ़ें: अच्छे नंबर का दबाव... सनी देओल को किस बात से होती है घबराहट? 'जाट' एक्टर का खुलासा


 

 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 13 April 2025 at 08:34 IST