अपडेटेड 16 February 2024 at 17:06 IST
Lahore 1947 में धांसू विलेन की एंट्री, Sunny Deol से पंगा लेगा 'सूर्यवंशी' का ये एक्टर
Lahore 1947:सालों बाद सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर धमाल मचाती नजर आएगी।
Lahore 1947 Movie: सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर 'लाहौर 1947' इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। फिल्म को लेकर इन दिनों काफी बना हुआ है। लाहौर 1947 की स्टार कास्ट को लेकर तरह तरह की खबरें सामने आ रही हैं। लेटेस्ट अपडेट ये है कि फिल्म में सनी देओल से मुकाबला करने के लिए लाहौर 1947 को अपना विलेन भी मिल गया है।
विलेन के रोल में राजकुमार संतोषी ने अभिमन्यु सिंह को फाइनल किया है। अभिमन्यु पहली बार सनी देओल से सामना करते नजर आएंगे।
विलेन बनेंगे अभिमन्यु सिंह
बता दें कि अभिमन्यु सिंह को इससे पहले हिंदी के अलाव तमिल और तेलुगु की भी कई फिल्मों में देखा गया है। 'लक्ष्य', 'ढोल', 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा', 'गोलियों की रासलीला राम-लीला', 'बच्चन पांडे' और 'सूर्यवंशी' जैसी कई फिल्मों में उन्हें देखा जा चुका है। अब वह लाहौर 1947 फिल्म का भी हिस्सा बन गए हैं।
'अभिमन्यु इंडस्टी के दमदार एक्टर्स में से एक'
खलनायक के रोल में अभिमन्यु सिंह का नाम फाइनल होने पर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने कहा कि हम जब भी आमतौर पर एक विलेन के रोल के बारे में सोचते हैं, तो हमारे दिमाग में अमरीश जी और डैनी जी जैसे कुछ नाम हैं, जो सबसे पहले आते हैं। अब हमें इसके आगे भी देखना होगा। ये देखना पड़ेगा कि आगे की कमान कौन संभालेगा।
उन्होंने कहा कि अभिमन्यु सिंह को हमने शामिल किया। वो लाहौर 1947 में खलनायक के रूप में एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में उभरेंगे। उनकी इंटेंसिटी, उनकी आवाज और कॉन्फिडेंस बेजोड़ है। वह हमारी इंडस्ट्री के सबसे टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं।
फिल्म की शानदार स्टार कास्ट
गौरतलब है कि लाहौर 1947 एक बेहद ही खास प्रोजेक्ट है। इसके लिए आमिर खान, राजकुमार संतोषी और सनी देओल जैसे बड़े चेहरे एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म को आमिर खान के प्रोडेक्शन तले बनाया जा रहा है। वहीं, फीमेल लीड के लिए प्रीति जिंटा के नाम पर मुहर लगी है। सालों बाद सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर धमाल मचाती नजर आएगी।
करण देओल ने भी दिया ऑडिशन...?
इसके अलावा बाकी स्टार कास्ट की बात करें तो मूवी के लिए शबाना आजमी का नाम भी फाइनल हो चुका है। वहीं, बताया ये भी जा रहा है कि फिल्म में सनी देओल के बेटे का किरदार निभाने के लिए सनी देओल के बेटे करण देओल ने भी ऑडिशन दिया है। खबरों के मुताबिक राजकुमार संतोषी ने फिल्म में एक रोल के लिए युवा एक्टर को चुनने के लिए 37 ऑडिशन लिए हैं, जिसमें करण देओल ने भी ऑडिशन में हिस्सा लिया। उन्होंने फिल्म में सनी देओल के बेटे की भूमिका के लिए यह ऑडिशन दिया था। हालांकि उनका नाम फाइनल हुआ या नहीं, इसकी अबतक जानकारी नहीं मिली है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 16 February 2024 at 16:49 IST