'PM मोदी की पूजा करती है, रोज लड्डू का भोग लगाती है', सुनील शेट्टी ने सुनाया 15 महीने की अपनी नातिन का किस्सा; बोले- उनमें कुछ तो जादुई है

Sunil Shetty Granddaughter Evaara: सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में अपनी नातिन इवारा के लिए बहुत प्यारा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि कैसे वह रोज सुबह पीएम मोदी जी की फोटो को लड्डू खिलाती है।

Sunil Shetty Granddaughter Evaara | Image: instagram

Sunil Shetty Granddaughter Evaara: एक्टर सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी दीवानगी और अपनी नातिन इवारा से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। सुनील शेट्टी ने बताया है कि वे किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि एक लीडर के रूप में प्रधानमंत्री मोदी के फैन हैं।

पीएम मोदी के फैन हैं सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वे हमेशा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत बड़े फैन रहे हैं। उन्होंने शेयर किया कि यह बात किसी पार्टी से जुड़ी नहीं है, बल्कि एक नेता के तौर पर है। सुनील ने बताया कि प्रधानमंत्री का नेचर उन्हें काफी प्रेरित करता है। उनका कहना है कि वे अपने देश से जितना प्यार करते हैं, उतना ही अपने देश के इस नेता को भी पसंद करते हैं। एक्टर के मुताबिक मोदी जी में कुछ विशेष और जादुई बात है।

लड्डू खिलाती है छोटी इवारा

सुनील शेट्टी ने अपनी डेढ़ साल की नातिन इवारा के बारे में बात करते हुए बताया कि बच्ची के पास साईं बाबा की एक किताब है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की भी तस्वीर है। इवारा उस तस्वीर को पहचानती है और हर सुबह वह गणपति की मूर्ति के पास रखे लड्डू को उठाकर पीएम मोदी की तस्वीर को खिलाती है। 

June 26, 2026

एक्टर ने यह भी बताया कि कि बच्ची को ऐसा करने के लिए उन्होंने, अथिया या केएल राहुल में से किसी ने भी नहीं सिखाया है, इवारा ये सब अपनी समझ से करती है।

इवारा के आने से घर में छाई खुशियां

बता दें कि अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल मार्च 2025 में माता-पिता बने थे। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तरह ही यह जोड़ा भी अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करता है। दादा सुनील शेट्टी अपनी नातिन के काफी करीब हैं और अक्सर उनके साथ समय बिताते हैं। उनका मानना है कि इवारा बिल्कुल उनकी बेटी अथिया का दूसरा रूप है।

यह भी पढ़ें: रोहित शेट्टी को फिर मिली जान से मारने की धमकी,रंगदारी में मांगे 20 करोड़

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 27 June 2026 at 18:05 IST