अपडेटेड 13 January 2026 at 09:37 IST
'अहान मेरा बेटा है, तो...', Border 2 के गाने ‘जाते हुए लम्हों’ के लॉन्च पर रो पड़े सुनील शेट्टी, इस बात पर छलका दर्द
Suniel Shetty got emotional: बेटे अहान शेट्टी के साथ एक्टर सुनील शेट्टी को 'बॉर्डर 2' के तीसरे गाने के लॉन्च पर देखा गया। इस दौरान वो फिल्म पर बात करते हुए इमोशनल हो गए। उन्होंने बेटे अहान शेट्टी के करियर और स्ट्रगल पर भी बात की।
Border 2: सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी जैसे सितारों से सजी 'बॉर्डर 2' जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होगी। सोमवार, 12 जनवरी को एक इवेंट में ‘बॉर्डर 2' के गाने ‘ऐ जाते हुए लम्हों का' का म्यूजिक लॉन्च हुआ। इस इवेंट में बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी भी पहुंचे। वो यहां अहान को सपोर्ट करने आए थे। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सुनील शेट्टी भावुक हो गए। उनकी आंखें भर आई और वो रोने लगे।
बॉर्डर 2 का तीसरा गाना 12 जनवरी को मुंबई में लॉन्च हुआ। इवेंट में सुनील शेट्टी ने अहान के 5 साल के करियर ब्रेक पर बात की। उन्होंने कहा कि लोगों को लगता है कि अहान सुनील शेट्टी का बेटा है, तो उसे काम आसानी से मिलता होगा, लेकिन कहीं न कहीं उसने जिंदगी में बहुत कुछ झेला है।
‘अन्ना’ की आंखों में क्यों आए आंसू?
इवेंट में अन्ना ने इमोशनल होते हुए कहा, "यह उसकी दूसरी फिल्म है। इतनी बड़ी फिल्म मिलना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। यह बहुत जिम्मेदारी वाली फिल्म है।"
सुनील शेट्टी ने कहा कि जब अहान यह फिल्म कर रहा था, तभी मैंने उससे कहा था कि ये सिर्फ यूनिफॉर्म नहीं है। आप याद रखिएगा। अगर आज देश प्रगति के लिए जाना जाता है, तो भारत साहस के लिए भी जाना जाता है। ये साहस हमें ये ऑफिसर्स देते हैं। तो इन्हें बहुत ज्यादा शुक्रिया। मैं सिर्फ यही कहता हूं कि जो भी करो दिल से करो।
‘सुनील शेट्टी का बेटा है तो…’
अहान के करियर और उनके स्ट्रग्ल पर बात करते हुए सुनील शेट्टी ने आगे यह भी कहा कि पहली फिल्म के बाद उसने थोड़ा ब्रेक आया था। आप जानते हैं हमारी जिंदगी में हमेशा उथल-पुथल बनी रहती है। लोगों को ऐसा लगता है कि यह सुनील शेट्टी का बेटा है, इसे तो बहुत आसानी से काम मिल जाता होगा। कहीं न कहीं उसने जिंदगी में बहुत कुछ झेला है। मुझे बहुत खुशी है कि उसे ‘बॉर्डर' जैसी फिल्म मिली। इससे बेहतर किसी कलाकार को फिल्म नहीं मिल सकती। सुनील शेट्टी ने कहा कि मैं बस यही दुआ करना चाहूंगा कि इस फिल्म के साथ अहान ने न्याय किया हो।
अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा जैसे कलाकार नजर आएंगे। ये 1997 में आई बॉर्डर फिल्म का सीक्वल है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 13 January 2026 at 09:37 IST