अपडेटेड 28 July 2025 at 10:59 IST

‘पति करियर बनाएगा तो पत्नी…’; सुनील शेट्टी ने ऐसा क्या कह दिया कि सोशल मीडिया पर बरपा हंगामा, लोग बोले- बस करो अन्ना

Suniel Shetty: बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने कहा कि शादी के बाद पति और पत्नी के बीच एक समझौता होता है। उन्होंने ऐसा क्यों और किस तरह से कहा, वो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है।

Suniel Shetty | Image: Instagram

Suniel Shetty: बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी एक बार फिर अपने दिए एक बयान से विवादों में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि शादी के बाद पति और पत्नी के बीच एक समझौता होता है। उन्होंने ऐसा क्यों और किस तरह से कहा, वो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है।

‘धड़कन’ स्टार सुनील शेट्टी ने हाल ही में पिंकविला से बातचीत में अपनी शादी को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने 1991 में अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर अपनी मुस्लिम गर्लफ्रेंड माना कादरी से शादी की थी। 

सुनील शेट्टी ने शादी पर दिया विवादित बयान

इस इंटरव्यू में ‘अन्ना’ ने शादी के कॉन्सेप्ट पर बात की। उन्होंने कहा कि आज कल लोगों के अंदर सब्र नहीं है। उन्होंने कहा कि शादी में समझौता चलता है। 

सुनील शेट्टी के मुताबिक, "आज कल बच्चों में सब्र है ही नहीं। शादी कुछ समय के बाद एक समझौता होता है, जहां आपको एक-दूसरे को समझना होगा, एक-दूसरे के लिए जीना होगा। फिर एक बच्चा आता है, और पत्नी को ये जानना जरूरी है कि पति अगर करियर बनाएगा तो बच्चों को मैं देख रही हूं। पति बेशक साथ में देखेगा लेकिन आज कल सब चीजों में प्रेशर बहुत हो गया है।”

सुनील शेट्टी पर क्यों भड़के लोग?

अब ‘हेरा फेरी’ स्टार का ये कमेंट लोगों को रास नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर उन्हें लोग फटकार लगा रहे हैं। किसी ने सवाल किया कि ‘क्या पत्नियों का करियर नहीं होता क्या’। तो वहीं दूसरा यूजर कमेंट करता है- ‘भाई अपनी खुद की ही इमेज खराब कर रहा है’। एक ने लिखा- ‘इंडियन अंकल जैसी सोच है, मुझे तो हैरानी ही नहीं हो रही’। एक यूजर गुस्से में ये भी लिखता है कि ‘उनके लुक्स पर मत जाओ, वो 60 साल के हैं तो उनकी सोच भी उनकी उम्र के अंकल जैसी ही होगी ना’।

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान में एक और टिकटॉक स्टार की हत्या, घर में मिली सुमीरा राजपूत की लाश; बेटी का आरोप- जबरन शादी के दबाव में हुआ मर्डर

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 28 July 2025 at 10:59 IST